भूलकर भी न रखें ऐसे Password, मिनटों में हैक हो सकता है अकाउंट

क्या आपका पासवर्ड भी हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन चुका है? लोग अक्सर सुविधा के लिए ऐसे पासवर्ड चुन लेते हैं जिन्हें साइबर अपराधी मिनटों में क्रैक कर लेते हैं. जानिए कौन-से पासवर्ड भूलकर भी नहीं रखने चाहिए और कैसे बचा सकते हैं अपना अकाउंट.

PassWord
1 / 5

आज के डिजिटल दौर में आपका पासवर्ड ही आपकी ऑनलाइन सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है. बैंकिंग ऐप से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट तक, हर जगह मजबूत पासवर्ड रखना बेहद जरूरी हो गया है. कमजोर पासवर्ड साइबर अपराधियों के लिए आसान निशाना बन सकते हैं.

विज्ञापन

नाम और जन्मतिथि वाले पासवर्ड से बचें

नाम और जन्मतिथि वाले पासवर्ड से बचें2 / 5

कई लोग आसानी से याद रखने के लिए अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या पार्टनर का नाम पासवर्ड बना लेते हैं. ऐसे पासवर्ड सबसे पहले हैकर्स के निशाने पर होते हैं और इन्हें क्रैक करना काफी आसान होता है.

विज्ञापन

‘123456’ और ‘password’ जैसे कॉमन पासवर्ड न रखें

‘123456’ और ‘password’ जैसे कॉमन पासवर्ड न रखें3 / 5

अगर आपका पासवर्ड ‘123456’, ‘qwerty’ या ‘password’ जैसा आसान है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए. इस तरह के पासवर्ड दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं और हैकर्स इन्हें सबसे पहले ट्राई करते हैं.

डिक्शनरी वाले शब्द भी हो सकते हैं खतरनाक

डिक्शनरी वाले शब्द भी हो सकते हैं खतरनाक4 / 5

सिर्फ किसी सामान्य शब्द या डिक्शनरी में मौजूद शब्द को पासवर्ड बनाना भी सुरक्षित नहीं माना जाता. साइबर अपराधी ‘डिक्शनरी अटैक’ तकनीक के जरिए ऐसे पासवर्ड कुछ ही सेकंड में पकड़ सकते हैं.

विज्ञापन

छोटा पासवर्ड रखना बड़ी गलती

छोटा पासवर्ड रखना बड़ी गलती5 / 5

8 अक्षरों से छोटे पासवर्ड जल्दी टूट सकते हैं. हमेशा ऐसा पासवर्ड बनाएं जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और खास चिन्ह (@, #, $) शामिल हों. मजबूत और यूनिक पासवर्ड आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को कई गुना बढ़ा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन