Whatsapp New Feature: व्हाट्सऐप का नया धांसू फीचर, चैटबॉक्स खोले बिना जान जाएंगे कौन-कौन है ऑनलाइन?

मेटा कंपनी अपनी सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में आए दिन नए फीचर ऐड कर रही है। अब एक और फीचर रोल ऑन करने की तैयारी है। कंपनी इस नए फीचर पर काम कर रही है और जल्दी ही टेस्टिंग के बाद इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

Whatsapp New Feature
1 / 5

WABetaInfo के अपडेट के अनुसार, नया फीचर रोल ऑन होने के बाद यूजर्स चैटबॉक्स को ओपन किए बिना जान लेंगे कि कौन ऑनलाइन है और कौन ऑनलाइन नहीं है? मार्च 2026 में इस फीचर को Android यूजर्स के लिए बीटा के अपडेट वर्जन 2.26.13.1.3 में रोल किया गया था। अब यह फीचर iPhone यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में रोल ऑन होगा।

विज्ञापन

नया सेक्शन कॉन्टैक्ट्स हब होगा अपडेट

नया सेक्शन कॉन्टैक्ट्स हब होगा अपडेट2 / 5

WABetaInfo के अपडेट के अनुसार, अब तक व्हाट्सऐप यूजर्स को अपना ऑनलाइन स्टेट्स एक्टिव रखना होता है। चैट बॉक्स खोलकर देखना पड़ता है कि यूजर्स ऑनलाइन है या नहीं? लेकिन अब व्हाट्सऐप नया सेक्शन 'Contacts' पेश करेगा, जिसमें उन यूजर्स की लिस्ट होगी, जो हाल ही में ऑनलाइन आए हैं, हाल ही ऑनलाइन थे, ठीक वैसे जैसे फेसबुक मैसेंजर में होता है।

विज्ञापन

प्रोफाइल फोटो के नीचे अपडेट होगा

प्रोफाइल फोटो के नीचे अपडेट होगा3 / 5

WABetaInfo के अनुसार, नया सेक्शन ऐप की सेटिंग्स में प्रोफाइल फोटो के ठीक नीचे नजर आएगा। इस सेक्शन में 4 फेवरेट कॉन्टैक्ट्स भी दिखेंगे। जो कॉन्टैक्ट्स अभी ऑनलाइन हैं, वे लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देंगे। उनकी प्रोफाइल पिक्चर पर एक हरे रंग का डॉट लगा होगा। उनके नीचे वे कॉन्टैक्ट्स नजर आएंगे, जो हाल फिलहाल में ही एक्टिव थे। यह कॉन्टैक्ट्स समय के अनुसार सीरीज में दिखेंगे।

कॉन्टैक्ट सर्च की सुविधा होगी इसमें

कॉन्टैक्ट सर्च की सुविधा होगी इसमें4 / 5

WABetaInfo के अनुसार, नए सेक्शन में यूजर्स को सर्च बार के जरिए किसी कॉन्टैक्ट को तलाशने की सुविधा मिलेगी। कॉन्टैक्ट्स में फोन नंबर मैन्युअली डालकर या QR कोड स्कैन करके भी जोड़ सकेंगे। यूजर्स इस सेक्शन से अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को मैनेज भी कर सकेंगे। कॉन्टैक्ट लिस्ट को ऑनलाइन स्टेटस की बजाय नाम के हिसाब से सॉर्ट कर सकेंगे। रोल ऑन से पहले फीचर टेस्टिंग के लिए आएगा।

विज्ञापन

भारत में व्हाट्सऐप के 50 करोड़ यूजर्स

भारत में व्हाट्सऐप के 50 करोड़ यूजर्स5 / 5

बता दें कि व्हाट्सऐप पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में इसके 2.9 अरब (2.9 बिलियन) से ज्यादा यूजर्स हैं। भारत में इसके 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। भारत के बाद ब्राजील में इसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। पूरी दुनिया के 180 देशों में यह ऐप इस्तेमाल की जाती है। ऐप को Android और iOS पर 5 अरब (5 बिलियन) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन