WhatsApp पर आ गया अब तक का सबसे धांसू अपडेट, अब बिना नंबर बताए करें चैट! ऐसे करेगा काम फीचर

WhatsApp जल्द ऐसा फीचर लाने जा रहा है जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर दिखाए चैट कर सकेंगे. जानिए कैसे सेट होगा ये और इससे क्या फायदे मिलेंगे.

WhatsApp
1 / 8

 

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिसकी मदद से अब लोग मोबाइल नंबर छिपाकर सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे. यह फीचर पहले Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मिलता था, लेकिन अब WhatsApp यूजर्स को भी यह सुविधा मिलने जा रही है. कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी.

विज्ञापन

अब नंबर शेयर किए बिना होगी चैट

अब नंबर शेयर किए बिना होगी चैट2 / 8

नए अपडेट के बाद यूजर्स चाहें तो अपना मोबाइल नंबर छिपाकर केवल यूजरनेम से दूसरे लोगों से जुड़ सकते हैं. यानी किसी नए व्यक्ति से बात करते समय आपका फोन नंबर सामने नहीं आएगा. इससे ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर लोगों की चिंता काफी हद तक कम हो सकती है.

विज्ञापन

फीचर पूरी तरह ऑप्शनल रहेगा

फीचर पूरी तरह ऑप्शनल रहेगा3 / 8

WhatsApp ने साफ किया है कि यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक होगा. जो यूजर्स पहले की तरह मोबाइल नंबर के जरिए ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं जो लोग अपनी पहचान ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हैं, वे यूजरनेम फीचर को ऑन कर सकते हैं.

एक अकाउंट पर होगा सिर्फ एक यूजरनेम

एक अकाउंट पर होगा सिर्फ एक यूजरनेम4 / 8

कंपनी के मुताबिक हर WhatsApp अकाउंट पर एक समय में केवल एक ही यूजरनेम रखा जा सकेगा. हालांकि यूजर्स बाद में कभी भी अपना यूजरनेम बदल सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इससे उनकी पुरानी चैट्स या अकाउंट डेटा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

लॉगिन और रिकवरी अब भी नंबर से होगी

लॉगिन और रिकवरी अब भी नंबर से होगी5 / 8

भले ही चैटिंग के लिए यूजरनेम इस्तेमाल किया जाए, लेकिन WhatsApp अकाउंट की लॉगिन और रिकवरी प्रक्रिया पहले की तरह मोबाइल नंबर से ही जुड़ी रहेगी. यानी नंबर पूरी तरह हटाया नहीं जाएगा, बल्कि सिर्फ दूसरे यूजर्स से छिपाया जाएगा.

ऐसे सेट करें WhatsApp Username

ऐसे सेट करें WhatsApp Username6 / 8

यूजरनेम सेट करने के लिए सबसे पहले WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा. इसके बाद ऐप खोलकर Settings में जाएं और Profile सेक्शन में “Username” विकल्प चुनें. यहां अपनी पसंद का यूजरनेम दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

यूजरनेम के लिए क्या हैं नियम?

यूजरनेम के लिए क्या हैं नियम?7 / 8

WhatsApp के अनुसार यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच होना चाहिए. अगर चुना गया नाम पहले से किसी और ने इस्तेमाल नहीं किया है, तो वह तुरंत आपके अकाउंट से लिंक हो जाएगा. इसके बाद लोग उसी यूजरनेम से आपको खोज सकेंगे.

प्राइवेसी के लिए बड़ा अपडेट

प्राइवेसी के लिए बड़ा अपडेट8 / 8

इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अब बिना निजी जानकारी साझा किए भी नए लोगों से जुड़ पाएंगे. माना जा रहा है कि ऑनलाइन प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच WhatsApp का यह अपडेट काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन