WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! इन फोनों में अब नहीं चलेगा ऐप, चेक करें कहीं आपका फोन तो नहीं?

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप समय-समय पर अपने फीचर्स और सिक्यूरिटी को अपडेट करता रहता है. इसी कड़ी में कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है. 8 सितंबर, 2026 से पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाले करोड़ों स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा. अगर आप भी पुराने फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. हम बताएंगे किन फोनों पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप?

WHASTAPP.jpg
1 / 7

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप समय-समय पर अपने फीचर्स और सिक्यूरिटी को अपडेट करता रहता है. इसी कड़ी में कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है. 8 सितंबर, 2026 से पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाले करोड़ों स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा. अगर आप भी पुराने फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. हम बताएंगे किन फोनों पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप?

विज्ञापन

कब से होगा बंद

कब से होगा बंद2 / 7

8 सितंबर की डेडलाइन बताई जा रही है. वॉट्सऐप अब पुराने सिस्टम रिक्वायरमेंट्स और सुरक्षा मानकों को देखते हुए पुराने एंड्रॉयड वर्जन से अपना सपोर्ट खत्म करने जा रहा है.

विज्ञापन

किन फोनों में नहीं करेगा काम

किन फोनों में नहीं करेगा काम3 / 7

अब एंड्रॉयड 6.0 (Marshmallow) से पुराने वर्जन पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा. यानी एंड्रॉयड 5.0 और 5.1 वाले यूजर्स के लिए यह ऐप अब बीते दिनों की बात हो जाएगी.

अलर्ट भेजना किया शुरू

अलर्ट भेजना किया शुरू4 / 7

जिन यूजर्स पर इन अपडेट्स का असर पड़ेगा, उन्हें कंपनी ने ऐप के अंदर ही 'अलर्ट' भेजना शुरू कर दिया है. अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज दिखा है, तो सतर्क हो जाएं.

विज्ञापन

चैट बैकअप की सलाह

चैट बैकअप की सलाह5 / 7

सपोर्ट खत्म होने से पहले अपनी मैमोरी को सेफ कर लें. वॉट्सऐप ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे गूगल ड्राइव या लोकल स्टोरेज पर अपनी चैट का बैकअप जरूर ले लें.

iPhone यूजर्स के लिए राहत

iPhone यूजर्स के लिए राहत6 / 7

अच्छी खबर यह है कि ऐपल यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं होगा. iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन वाले आईफोन्स पर वॉट्सऐप पहले की तरह चलता रहेगा.

विज्ञापन

नया फीचर- नोटिफिकेशन बबल्स

नया फीचर- नोटिफिकेशन बबल्स7 / 7

सपोर्ट खत्म करने के साथ ही वॉट्सऐप 'नोटिफिकेशन बबल्स' जैसे नए फीचर्स पर काम कर रहा है. यह फेसबुक मैसेंजर की तरह होगा, जिससे चैटिंग और मल्टीटास्किंग और आसान हो जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन