Whatsapp में जुड़ेगा नया धांसू फीचर; लॉगआउट कर सकेंगे अकाउंट, डिलीट नहीं होगी चैट, डेटा भी रहेगा सेव

WhatsApp से ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन ऐप को डिलीट या अनइंस्टॉल नहीं करना चाहते, क्योंकि चैट और डेटा डिलीट हो जाएगा तो अब टेंशन न लें। बेझिझक ब्रेक लें और शांति-सुकून के पल बिताएं। क्योंकि मेटा कंपनी WhatsApp में एक नया फीचर एड करने वाली है।

Whatsapp Logout Feature
1 / 6

मेटा कंपनी यूजर्स के लिए पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को और आसान बनाने के लिए 'लॉगआउट' फीचर पर काम कर रही है। ट्रायल के बाद इस फीचर को ऐप में एड कर दिया जाएगा। फिलहाल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन में इस फीचर का ट्रायल किया जा रहा है।

विज्ञापन

लॉगआउट के बाद लॉगइन संभव होगा

लॉगआउट के बाद लॉगइन संभव होगा2 / 6

WhatsApp के नए फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, लॉगआउट फीचर एड होने के बाद यूजर्स अपनी चैट, डेटा और लॉगइन डिटेल को खोए बिना अकाउंट को लॉगआउट कर सकेंगे। जब चाहे WhatsApp से ब्रेक लेकर चैन की सांस ले सकेंगे।

विज्ञापन

बीटा यूजर्स कर रहे फीचर को ट्राई

बीटा यूजर्स कर रहे फीचर को ट्राई3 / 6

WABetaInfo के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.21.9 में लॉगआउट का फीचर है। फिलहाल कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर ऑन है। आने वाले कुछ महीनों में इस फीचर को दुनियाभर में WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

अब तक WhatsApp में ये फीचर

अब तक WhatsApp में ये फीचर4 / 6

WABetaInfo के अनुसार, अभी तक WhatsApp यूजर्स अपने अकाउंट को लॉगआउट नहीं कर सकते थे, बल्कि सिर्फ डिलीट करने का ऑप्शन था। मैसेजिंग ऐप से कुछ समय का ब्रेक लेने या डिस्कनेक्ट होने के लिए इसे अनइंस्टॉल करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। फिर WhatsApp को दोबारा डाउनलोड करके नए सिरे से लॉगइन करतेहैं और अगर बैकअप लिया हो तो चैट को फिर से रीस्टोर कर सकते हैं, वरना नहीं।

विज्ञापन

कैसे कम करेगा लॉगआउट फीचर?

कैसे कम करेगा लॉगआउट फीचर?5 / 6

WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp का नया लॉगआउट फीचर यूजर्स को अकाउंट को लॉगआउट करने की सुविधा देगा। फिर न ऐप को अनइंस्टॉल करने की जरूरत पड़ेगी या ही अकाउंट को डिलीट करने की जरूरत पड़ेगा। फिर न डेटा डिलीट होगा और न ही चैट डिलीट होंगी। बल्कि किसी लंबे सेटअप प्रोसेस के बिना ही अपना अकाउंट लॉगइन कर पाएंगे। मोबाइल नंबर डालकर OTP सबमिट करके लॉगइन हो जाएगा।

कहां नजर आएगा नया फीचर?

कहां नजर आएगा नया फीचर?6 / 6

WhatsApp का नया लॉगआउट फीचर सेटिंग्स में अकाउंट सेक्शन में नजर आएगा। जिस पर टैप करके अकाउंट को लॉगआउट करने का प्रोसेस होगा। डिस्कनेक्ट होने से पहले यूजर्स को कन्फर्मेशन मैसेज भी नजर आएगा। इसलिए डिजिटल डिटॉक्स के लिए, नोटिफिकेशन से ब्रेक लेने के लिए, मैसेजिंग ऐप से कुछ समय के लिए दूर जाने के लिए WhatsApp में डेटा-चैट का नुकसान कराने की जरूरत नहीं, बस लॉगआउट कर देना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन