Samsung Galaxy S25 पर बंपर डिस्काउंट, 24,000 रुपये सस्ता हुआ फोन, जानें कहां है डील
80 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 अब भारी डिस्काउंट के साथ 57 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है. जानिए इस फ्लैगशिप फोन में क्या है खास और क्या यह खरीदने का सही समय है.

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 इस समय शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के मुकाबले इसकी कीमत में भारी कमी आई है, जिससे यह डिवाइस पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बन गया है.
लॉन्च प्राइस से 24 हजार रुपये सस्ता
2 / 6Samsung Galaxy S25 को भारत में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Flipkart पर इसका 12GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधे 24,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
बैंक ऑफर्स से और कम हो सकती है कीमत
3 / 6फ्लैट डिस्काउंट के अलावा Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करने पर अतिरिक्त 2,850 रुपये तक की बचत की जा सकती है. इससे फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है.
EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा
4 / 6जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए 9,500 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI विकल्प उपलब्ध हैं. वहीं पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 46,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है.
क्या Samsung Galaxy S25 खरीदना सही रहेगा?
5 / 6मौजूदा कीमत को देखते हुए Samsung Galaxy S25 अब भी एक मजबूत फ्लैगशिप विकल्प माना जा सकता है. हालांकि, अगर आप नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स पर नजर डालना चाहते हैं, तो OnePlus 15 और Vivo X300 जैसे विकल्पों को भी देख सकते हैं, जो इसी प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं.
Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशन
6 / 6