Paytm New Feature: पेटीएम यूजर्स के लिए नया फीचर; कैसे करेगा काम, कैसे करें सेटिंग, क्या होंगे फायदे?

UPI ट्रांजेक्शन आजकल देशवासियों के लिए सबसे आसान, सुलभ और दिलचस्प डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। फोनपे, गूगलपे, पेटीएम सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ट्रांजेक्शन सिस्टम हैं। अपने बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए Paytm ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Paytm Pocket Money है।

UPI Payment
1 / 5

जी हां, Paytm Pocket Money फीचर बीते दिन 18 मई को ही लॉन्च किया गया। यह बच्चों यानी टीनएजर्स के लिए है, जो मोबाइल इस्तेमाल करना, ऑनलाइन पेमेंट करना तो जानते हैं, लेकिन बैंक अकाउंट न होने के कारण वे अपनी जरूरतों के लिए ट्रांजेक्शन नहीं कर पाते, लेकिन अब इस फीचर से कर सकेंगे।

विज्ञापन

बैंक अकाउंट के बिना कर सकेंगे पेमेंट

बैंक अकाउंट के बिना कर सकेंगे पेमेंट2 / 5

Paytm Pocket Money फीचर के जरिए बच्चे बैंक अकाउंट के बिना भी Paytm UPI से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। माता-पिता बच्चों को दी जाने वाली पॉकेट मनी इसमें ट्रांसफर कर पाएंगे। बच्चों के खर्च की लिमिट तय कर पाएंगे और खर्च को कंट्रोल तक कर पाएंगे। बच्चों के द्वारा की जाने वाली हर ट्रांजैक्शन पर नजर रख पाएंगे।

विज्ञापन

पेटीएम के नए फीचर के फायदे

पेटीएम के नए फीचर के फायदे3 / 5

बता दें कि पेटीएम के नए फीचर से मां-बाप बच्चों के खर्च की लिमिट तय कर सकते हैं। बच्चों को UPI सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं। बच्चों के द्वारा की जाने वाली ट्रांजेक्शन पर नजर रख सकते हैं। बच्चों को बार-बार माता-पिता से फोन मांगकर पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी या कैश साथ में नहीं रखना पड़ेगा। वहीं इसके लिए बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चे की पेमेंट समरी चेक कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर माता-पिता Paytm UPI PIN से खर्च की लिमिट बदल सकते हैं। सर्विस को बंद भी कर सकते हैं। डिवाइस लॉक की सुविधा भी मिलेगी।  

पेटीएम पॉकेट मनी से खर्च की लिमिट

पेटीएम पॉकेट मनी से खर्च की लिमिट4 / 5

बता दें कि Paytm ने अपने पॉकेट मनी फीचर की लिमिट भी तय की है। जैसे इस वॉलेट के जरिए टीनएजर्स महीने में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा 15000 रुपये ही खर्च कर सकेंगे। एक बार में सिर्फ 5000 तक का भुगतान कर सकेंगे। इस लिमिट को भी सिर्फ माता-पिता या परिवार का कोई अन्य सदस्य ही सेट कर पाएगा, टीनएजर्स को यह अधिकार नहीं मिलेगा। फीचर एक्टिव होने के बाद 30 मिनट तक केवल 500 रुपये खर्च कर सकेंगे। पहले 24 घंटे में 5000 रुपये खर्च कर पाएंगे।

विज्ञापन

पेटीएम के नए फीचर को कैसे सेट करें?

पेटीएम के नए फीचर को कैसे सेट करें?5 / 5

पेटीएम में पॉकेट मनी फीचर स्टार्ट करने के लिए Paytm ऐप को अपडेट करें। ऐप खोलें और To Mobile/Contact ऑप्शन पर क्लिक करके पॉकेट मनी पर टैप करें। जिसके लिए यह फीचर स्टार्ट करना है, उसका कॉन्टैक्ट नंबर डालें। UPI QR कोड स्कैन करें या UPI ID सबमिट करें। डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन करें। बैंक अकाउंट सेलेक्ट करके Paytm UPI PIN डालें और मंथली लिमिट सेट करें। जिसे पॉकेट मनी भेजनी है, उससे इनविटेशन एक्सेप्ट कराएं। अगर ऐप में पॉकेट मनी विकल्प नहीं दिख रहा है तो Paytm ऐप को नए वर्जन में अपडेट करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन