Instagram यूजर्स के लिए Meta ने लॉन्च किया 299 का प्री-पेड प्लान, क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे जानें?

Meta कंपनी ने इंस्टाग्राम के भारतीय यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। मेटा ने हाल ही में WhatsApp, Instagram और Facebook को पेड सर्विस बनाने की घोषणा की थी। अब कंपनी ने इंस्टाग्राम प्लस का प्लान भी लॉन्च कर दिया है, जो आज 7 जून से लागू हो गया है।

INSTAGRAM.jpg
1 / 6

Meta ने भारत में इंस्टाग्राम प्लस का 299 रुपये का पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत इंस्टाग्राम यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें दूसरे यूजर्स की स्टोरीज देखने का सीक्रेट फीचर शामिल है। न्यू फॉन्ट्स और पोस्ट पिन जैसे फीचर भी पेड प्लान में यूजर्स को मिलेंगे।

विज्ञापन

स्टैंडर्ड वर्जन पहले की तरह फ्री रहेगा

स्टैंडर्ड वर्जन पहले की तरह फ्री रहेगा2 / 6

Meta के आदेशानुसार, इंस्टाग्राम का स्टैंडर्ड वर्जन पहले की तरह फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन अगर इंस्टाग्राम के एक्स्ट्रा और एडवांस्ड फीचर्स को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हर महीने 299 रुपये चुकाने होंगे। ठीक उसी तरह जैसे, जियो हॉटस्टार या सोनी लिव के लिए चुकाते हैं।

विज्ञापन

299 रुपये के प्लान में मिलेंगे ये 3 फीचर

299 रुपये के प्लान में मिलेंगे ये 3 फीचर3 / 6

इंस्टाग्राम प्लस के 299 रुपये के प्लान में यूजर्स को किसी दूसरे यूजर की स्टोरी का सीक्रेट प्रीव्यू देखने का फीचर मिलेगा। सब्सक्राइबर यह भी जान सकेंगे कि कितने लोगों ने उनकी स्टोरी को दोबारा देखा है और कौन-कौन सा कंटेंट देखा जा रहा है। इसके लिए स्टोरी टाइम ड्यूरेशन को 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक हो जाएगा। यूजर्स वीकली अपनी एक स्टोरी को एक्स्ट्रा विजिबिलिटी के लिए स्पॉटलाइट भी कर सकेंगे।

स्पेशल इमोजी और स्पेशल फॉन्ट्स मिलेंगे

स्पेशल इमोजी और स्पेशल फॉन्ट्स मिलेंगे 4 / 6

इंस्टाग्राम प्लस के 299 रुपये के प्लान में यूजर्स को एनिमेटेड सुपर स्पेशल इमोजी और एनिमेटिड हार्ट रिएक्शन मिलेंगे। इंटरैक्शन के दौरान यूजर्स रंग बिरंगे एनिमेटेड हार्ट और स्पेशल इमोजी का इस्तेमाल कर सकेंगे। डिजाइनर कस्टम ऐप आइकन और बायोडेटा के लिए स्पेशल फॉन्ट्स का एक्सेस भी मिलेगा। प्रोफाइल पिन्स का फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स अपने प्रोफाइल पर मैक्सिमम 6 स्पेशल पोस्ट को पिन कर पाएंगे।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम प्लस के तहत मिलने वाले फीचर्स

इंस्टाग्राम प्लस के तहत मिलने वाले फीचर्स 5 / 6

स्टोरी रिवॉच काउंट कि कितने लोगों ने स्टोरी को दोबारा देखा। अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट कि क्लोज फ्रेंड्स की तरह कई कैटेगरी में कस्टम ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे। सीक्रेट स्टोरी प्रिव्यू कि किसी की स्टोरी देखेंगे तो व्यूअर लिस्ट में नाम नजर नहीं आएगा। स्टोरीज का समय 24 घंटे की बजाय 48 घंटे होगा। वीकली एक स्टोरी को एडिशनल विजिबिलिटी के साथ प्रमोट कर सकेंगे। स्टोरी देखने वाले लोगों की लिस्ट में किसी भी यूजर्स को सर्च कर सकेंगे।

मेटा का मकसद विज्ञापन पर निर्भरता घटाना

मेटा का मकसद विज्ञापन पर निर्भरता घटाना6 / 6

दरअसल, मेटा कंपनी ने अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटेजी बदली। विज्ञापन पर निर्भरता को कम करने का प्लान बनाया है। इसके तहत ही इंस्टाग्राम प्लस को लॉन्च करके उसे पेड बनाया गया है। इससे कंपनी को रेवेन्यू के कई नए ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में प्लस सब्सक्राइबर के लिए और नए फीचर्स को रोल ऑन किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन