200 रुपये से कम में मिल रहे Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते प्लान! जानिए कौन-सा सबसे बेस्ट
महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं? अब राहत की खबर है! Jio, Airtel और Vi के पास 200 रुपये से कम में भी शानदार प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें कॉलिंग से लेकर डेटा तक सब कुछ मिल रहा है.

आज के समय में मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं. ज्यादातर काम अब फोन पर ही होते हैं, लेकिन रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की वजह से खर्च बढ़ गया है. अब अधिकतर लोग अपने स्मार्टफोन में दो सिम इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में दोनों नंबर पर रिचार्ज कराना काफी महंगा पड़ने लगा है, जिससे यूजर्स की टेंशन बढ़ गई है.
₹200 से कम में भी मिलते हैं प्लान्स
2 / 5अगर आप महंगे प्लान्स से परेशान हैं, तो राहत की बात यह है कि Jio, Airtel और Vi के पास अभी भी कुछ किफायती प्लान्स मौजूद हैं, जो ₹200 से कम में आते हैं. देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में सिर्फ महंगे प्लान्स ही नहीं, बल्कि बजट यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज ऑप्शन भी शामिल हैं.
Jio का सबसे सस्ता प्लान
3 / 5Jio के पास ₹186 का एक किफायती प्लान है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 1GB डेटा भी दिया जाता है. इस प्लान में मिलने वाला डेली डेटा इसे और बेहतर बनाता है, हालांकि यह प्लान खासतौर पर Jio Phone यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
Airtel का बजट प्लान
4 / 5Airtel ₹199 में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान देता है. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 2GB डेटा दिया जाता है. साथ ही 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
Vi का किफायती प्लान
5 / 5Vi अपने ग्राहकों को ₹189 में 26 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस प्लान में 1GB डेटा के साथ 300 फ्री SMS भी दिए जाते हैं, जिससे यह बेसिक यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है.