Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ कॉलिंग के लिए बेस्ट है ये रिचार्ज, जानें डिटेल्स

क्या आप जियों के सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान के बारे में जानते हैं? जियो का ये प्लान एक रिचार्ज में 84 दिनों की वैलिडिटी देता है. जानते हैं इस प्लान डिटेल्स.

Jio 448 recharge plan
1 / 7
Jio 448 recharge plan

अगर आपको मोबाइल में इंटरनेट डेटा की जरूरत कम पड़ती है और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज चाहिए तो Jio का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान काम का हो सकता है. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है.

विज्ञापन

84 दिन की वैलिडिटी

84 दिन की वैलिडिटी2 / 7

जियो के इस रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब तीन महीने तक नंबर एक्टिव रहेगा.

विज्ञापन

अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा3 / 7

इस रिचार्ज में यूजर्स को अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें रोमिंग भी शामिल है. अगर आपका मोबाइल इस्तेमाल मुख्य रुप से कॉल करने के लिए होता है, तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी हो सकता है.

100 SMS भी मिलेंगे

100 SMS भी मिलेंगे4 / 7

इस Jio प्लान में कॉलिंग के साथ कुल 100 SMS भी मिलते हैं. यानी जरूरी मैसेज भेजने के लिए अलग से SMS पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, इसमें इंटरनेट डेटा की सुविधा शामिल नहीं है.

विज्ञापन

डेटा नहीं, सिर्फ कॉलिंग पर फोकस

डेटा नहीं, सिर्फ कॉलिंग पर फोकस5 / 7

इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता है. यह मुख्य रुप से उन यूजर्स के लिए जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है.

JioTV और JioAICloud का एक्सेस

JioTV और JioAICloud का एक्सेस6 / 7

इस प्लान में कॉलिंग और SMS के अलावा इस प्लान में दो ऐप्स कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी मिलता है. यूजर् को JioTV और JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है.

विज्ञापन

कहां मिलेगा 448 वाला प्लान?

कहां मिलेगा 448 वाला प्लान?7 / 7

Jio का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान वैल्यू सेगमेंट में प्रीपेड कैटेगरी के तहत उपलब्ध है. यह प्लान Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है और MyJio ऐप के जरिए भी रिचार्ज किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन