Jio ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, चुपचाप बंद किया ये सस्ता प्लान

जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए अपना सस्ता पॉपुलर प्रीपेड प्लान चुपचाप बंद कर दिया है. इस प्लान में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स मिलते थे.

jio (8)
1 / 6

 

रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने एक पॉपुलर और किफायती प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है, जो यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाता था.

विज्ञापन

बिना घोषणा हटाया प्लान

बिना घोषणा हटाया प्लान2 / 6

रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने एक पॉपुलर और किफायती प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है, जो यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाता था.

विज्ञापन

क्या TRAI के निर्देश का असर?

क्या TRAI के निर्देश का असर?3 / 6

माना जा रहा है कि यह कदम टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देशों के बाद उठाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, TRAI ने कुछ टैरिफ प्लान्स को पारदर्शिता की कमी और भेदभावपूर्ण मानते हुए बंद करने की सलाह दी थी.

यूजर्स को क्या नुकसान हुआ?

यूजर्स को क्या नुकसान हुआ?4 / 6

209 रुपये का यह प्लान जियो का ऐसा इकलौता किफायती पैक था, जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था. अब इसके बंद होने के बाद यूजर्स के पास इस तरह का बजट फ्रेंडली ऑप्शन नहीं बचा है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे फिर से लॉन्च करेगी या नहीं.

विज्ञापन

प्लान में क्या-क्या मिलता था?

प्लान में क्या-क्या मिलता था?5 / 6

इस प्लान में 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 22GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता था, यानी रोज 1GB डेटा. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल थी. इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV और JioAICloud जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता था. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती थी.

बेहद सस्ता पड़ता था प्लान

बेहद सस्ता पड़ता था प्लान6 / 6

अगर रोजाना के खर्च के हिसाब से देखें तो यह प्लान लगभग 9.5 रुपये प्रति दिन में पड़ता था, जिससे यह यूजर्स के लिए एक बेहद किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन