नहीं होगा मिसयूज, ऐसे लॉक करें अपना Aadhaar Card? जानें पूरी प्रेसेस

अगर आपका Aadhaar Card खो जाए तो बड़ा खतरा हो सकता है, लेकिन एक सेटिंग आपकी सारी टेंशन खत्म कर सकती है. अब आप अपने आधार को तुरंत लॉक कर सकते हैं, जिससे कोई भी उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा जानिए पूरा आसान तरीका.

Aadhar (5)
1 / 8
aadhaar card lock kaise kare

Advertisment

आधार क्यों है इतना जरूरी डॉक्यूमेंट

आधार क्यों है इतना जरूरी डॉक्यूमेंट2 / 8

आज के समय में आधार कार्ड हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है. चाहे स्कूल में एडमिशन हो, बैंक का काम हो या नई नौकरी जॉइन करनी हो, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. आधार कार्ड में सिर्फ आपकी पहचान ही नहीं, बल्कि आपकी बायोमेट्रिक जानकारी भी जुड़ी होती है. ऐसे में अगर यह किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

खोने पर तुरंत करें ये काम

खोने पर तुरंत करें ये काम3 / 8

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो सबसे पहले उसे सुरक्षित करना जरूरी है. इसके लिए UIDAI लॉक करने का ऑप्शन देता है, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है.

डबल सिक्योरिटी देता है लॉक फीचर

डबल सिक्योरिटी देता है लॉक फीचर4 / 8

आधार को लॉक करने के बाद उसकी बायोमेट्रिक जानकारी का इस्तेमाल बंद हो जाता है. इससे कोई भी व्यक्ति आपके फिंगरप्रिंट या आईरिस का गलत उपयोग नहीं कर सकता.

विज्ञापन

लॉक करने से पहले यह बात जान लें

लॉक करने से पहले यह बात जान लें5 / 8

ध्यान रखें कि आधार लॉक करने के बाद उससे जुड़ी सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद हो जाती हैं. इसलिए इसे तभी लॉक करें जब आपको लगे कि कार्ड खो गया है या खतरा है.

कैसे करें लॉक

कैसे करें लॉक6 / 8

आधार लॉक करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहीं से आपको आगे की सभी सेटिंग्स मिलेंगी. फिर वेबसाइट पर Aadhaar Services सेक्शन में जाएं और Lock/Unlock Biometrics विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद कंफर्मेशन के लिए दिए गए बॉक्स को टिक करें.

विज्ञापन

OTP वेरिफिकेशन से होगा लॉक

OTP वेरिफिकेशन से होगा लॉक7 / 8

अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा. इसके बाद OTP वेरिफिकेशन पूरा करें और Enable Locking Feature पर क्लिक करें. इससे आपका आधार तुरंत लॉक हो जाएगा.

ऐसे करें अनलॉक

ऐसे करें अनलॉक8 / 8

अगर बाद में आपको आधार को अनलॉक करना हो, तो उसी वेबसाइट पर जाकर Lock/Unlock Biometrics ऑप्शन में जाएं. OTP वेरिफिकेशन के बाद Disable Locking Feature पर क्लिक करते ही आपका आधार फिर से एक्टिव हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन