बेकार पड़े पुराने स्मार्टफोन को सिर्फ 10 मिनट में बनाएं CCTV कैमरा, फ्री में होगी घर की सुरक्षा, जानें कैसे

अगर आपके पास भी पुराना स्मार्टफोन पड़ा है, तो उसे फेंकने की गलती मत कीजिए. सिर्फ कुछ आसान सेटिंग्स और एक ऐप की मदद से आप उसे एक पावरफुल लाइव CCTV सिक्योरिटी कैमरा में बदल सकते हैं. जानते हैं कैसे?

cctv
1 / 10

 

आज नए फोन आने के बाद पुराने स्मार्टफोन अक्सर बेकार पड़े रहते हैं या ड्रॉअर में रखकर भूल जाते हैं. लेकिन इन्हीं पुराने डिवाइस को आप घर, दुकान या ऑफिस की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए किसी खास तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं होती, बस कुछ आसान सेटिंग्स और एक ऐप से फोन को लाइव CCTV कैमरा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

फोन को इस्तेमाल से पहले करें तैयार

फोन को इस्तेमाल से पहले करें तैयार2 / 10

सबसे पहले पुराने स्मार्टफोन को अच्छे से साफ करें और अनचाहे ऐप्स हटा दें या जरूरत हो तो फैक्ट्री रीसेट कर लें. इसके बाद फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करें और यह सुनिश्चित करें कि कैमरा और माइक्रोफोन सही तरीके से काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

सही सिक्योरिटी कैमरा इंस्टॉल करें

सही सिक्योरिटी कैमरा इंस्टॉल करें3 / 10

फोन को कैमरा में बदलने के लिए किसी सिक्योरिटी कैमरा ऐप की जरूरत होती है. इसके लिए Alfred Camera, AtHome Camera, Manything और DroidCam जैसे ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इनमें से कई ऐप फ्री बेसिक फीचर्स भी देते हैं. इंस्टॉल के बाद पुराने फोन को कैमरा और नए फोन को व्यूअर डिवाइस के रूप में सेट करना होता है. ये भी पढ़ें- फोन का USB-C पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं! इसके ये 5 काम जानकर रह जाएंगे हैरान

एक ही अकाउंट से दोनों डिवाइस जोड़ें

एक ही अकाउंट से दोनों डिवाइस जोड़ें4 / 10

ऐप सेटअप करने के बाद दोनों फोन में एक ही अकाउंट से लॉगिन करना जरूरी है. इसके बाद पुराना फोन कैमरे की तरह काम करने लगता है और आपका नया फोन लाइव वीडियो देखने के लिए इस्तेमाल होता है. इसके बाद आप कहीं से भी निगरानी कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैमरे की सही लोकेशन चुनना जरूरी

कैमरे की सही लोकेशन चुनना जरूरी5 / 10

सिर्फ फोन को कैमरा बनाना काफी नहीं है, उसे सही जगह लगाना भी जरूरी है. इसे ऐसी जगह रखें जहां पूरा एरिया कवर हो सके, जैसे मुख्य दरवाजा, ड्राइंग रूम, पार्किंग या बालकनी. ऊंची जगह पर रखने से ज्यादा बड़ा एरिया कवर किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- बैन हटाने के बाद भी नहीं चल रहा Telegram! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी, NEET री-एग्जाम के लिए किया था ब्लॉक

लगातार पावर सप्लाई का रखें ध्यान

लगातार पावर सप्लाई का रखें ध्यान6 / 10

पुराना फोन जब CCTV कैमरे की तरह इस्तेमाल होगा तो वह लगातार चालू रहेगा. इसलिए उसे चार्जिंग पर रखना जरूरी है. लंबे समय तक रिकॉर्डिंग और इंटरनेट इस्तेमाल से बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है, इसलिए स्थिर पावर सपोर्ट जरूरी है.

विज्ञापन

Motion Detection फीचर का फायदा लें

Motion Detection फीचर का फायदा लें7 / 10

अधिकतर सिक्योरिटी कैमरा ऐप्स में Motion Detection फीचर होता है. इसे ऑन करने पर कैमरा सिर्फ तब रिकॉर्डिंग करता है जब कोई हलचल होती है. इससे स्टोरेज बचती है और जरूरी घटनाएं आसानी से रिकॉर्ड हो जाती हैं. ये भी पढ़ें- क्या Bluetooth ऑन रखने से फोन बैटरी तेजी से खत्म होती है? कितनी सच है ये बात

माइक्रोफोन से ऑडियो रिकॉर्डिंग भी संभव

माइक्रोफोन से ऑडियो रिकॉर्डिंग भी संभव8 / 10

पुराना स्मार्टफोन केवल वीडियो ही नहीं बल्कि आवाज भी रिकॉर्ड कर सकता है. कुछ ऐप्स में टू-वे ऑडियो फीचर भी मिलता है, जिससे आप दूसरे व्यक्ति से बातचीत भी कर सकते हैं. यह फीचर बच्चों की निगरानी या स्टाफ से संवाद के लिए काफी उपयोगी है.

विज्ञापन

स्टोरेज और इंटरनेट का ध्यान रखें

स्टोरेज और इंटरनेट का ध्यान रखें9 / 10

अगर लगातार रिकॉर्डिंग करनी है तो फोन में पर्याप्त स्टोरेज होना जरूरी है. कई ऐप्स क्लाउड स्टोरेज भी देते हैं जिससे रिकॉर्डिंग ऑनलाइन सेव हो जाती है. साथ ही, अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है ताकि लाइव वीडियो में रुकावट न आए.

किन लोगों के लिए सबसे उपयोगी है यह तरीका

किन लोगों के लिए सबसे उपयोगी है यह तरीका10 / 10

यह तरीका उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अलग से CCTV कैमरे पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते. छोटे दुकानदार, किराएदार, छात्र और छोटे ऑफिस आसानी से पुराने फोन को एक सस्ते और असरदार सिक्योरिटी सिस्टम में बदल सकते हैं. (All Images Credit Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन