कहीं आपका फोन हैक तो नहीं? बस यह कोड डायल करें और तुरंत बचाएं अपना डेटा

जिस तरह दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, उसकी आड़ में हैकिंग जैसी गतिविधियां भी बहुत बढ़ रही है, जिससे सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे बन एक कोड के मदद से अपने आपको इससे बचा सकते हैं.

Phone Hack Hai Ya Nahi Kaise Pata Karein,
1 / 7

अक्सर लोगों को डर रहता है कि उनका फोन कभी हैक न हो जाए, इस डर के कारण वह न तो किसी लिंक पर क्लिक करते हैं और न ही किसी अनजानी कॉल को उठाते हैं. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे बिना की दूसरे ऐप से अपने फोन की पोल खोल सकते हैं, जैसे वह हैक है या नहीं?  

विज्ञापन

स्मार्टफोन बढ़ा रहा खतरा

स्मार्टफोन बढ़ा रहा खतरा2 / 7

आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ कॉल करने का साधन नहीं रहा, बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया, फोटो, निजी चैट और जरूरी दस्तावेजों का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में फोन हैक होने का डर लोगों को परेशान करता है.

विज्ञापन

कैसे समझें फोन पर कोई नजर रख रहा है या नहीं?

कैसे समझें फोन पर कोई नजर रख रहा है या नहीं?3 / 7

अगर फोन जल्दी गर्म होता है, बैटरी तेजी से खत्म होती है, अनजान मैसेज आते हैं या डेटा अचानक ज्यादा खर्च होने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि फोन में किसी तरह की गड़बड़ी है.

यह कोड डायल कर तुरंत करें चेक

यह कोड डायल कर तुरंत करें चेक4 / 7

अगर आपको शक है कि आपकी कॉल या मैसेज किसी दूसरे नंबर पर जा रहे हैं, तो फोन में *#62# डायल करें. इससे कॉल फॉरवर्डिंग और री-डायरेक्शन की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है.

विज्ञापन

स्क्रीन पर दिखेगा पूरा स्टेटस

स्क्रीन पर दिखेगा पूरा स्टेटस5 / 7

कोड डालने के बाद अगर सभी सेवाओं के सामने 'Not Forwarded' लिखा आए, तो चिंता की जरूरत नहीं है. लेकिन किसी नंबर के साथ 'Forwarded' लिखा मिले, तो समझ जाएं कि कोई आप पर नजर रख रहा है.

ऐसे बंद करें कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग

ऐसे बंद करें कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग6 / 7

अगर फोन में कॉल या मैसेज फॉरवर्डिंग चालू मिले, तो ##002# डायल करें. यह कोड कई नेटवर्क पर कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग हटाने में मदद कर सकता है और सुरक्षा बढ़ाता है.

विज्ञापन

फोन हैकिंग से बचने के आसान उपाय

फोन हैकिंग से बचने के आसान उपाय7 / 7

कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. सिर्फ आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें. फोन का पासवर्ड मजबूत रखें और समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर करते रहें.   अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन