Flipkart SASA LELE Sale 2026: iPhone से Motorola तक, AC पर भी मिलेंगे पर तगड़ी छूट, इस वीकेंड खरीदें सस्ते इलेक्ट्रॉनिक आइटम
Flipkart अपने ग्राहकों के लिए फिर से एक शानदार सेल लेकर आ गया है, जिसमें आप कम कीमतों में अच्छे से अच्छा स्मार्टफोन, घर के लिए एसी, वाशिंग मशीन आदि खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इस सेल के बारे में.

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Flipkart अपनी SASA LELE Sale 2026 की शुरुआत 9 मई से करने जा रहा है. इस सेल में ग्राहकों को कई बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स पर शानदार छूट मिलेगी. खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 8 मई से ही ऑफर्स का फायदा मिल जाएगा.
iPhone खरीदने वालों के लिए शानदार मौका
2 / 9अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. Flipkart पर iPhone 16, iPhone 17 और iPhone 16 Plus जैसे मॉडल्स पर बड़ी कीमत कटौती देखने को मिलेगी. कंपनी पुराने iPhone मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर देने वाली है.
iPhone 16 और iPhone 17 पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट
3 / 9सेल के दौरान iPhone 16 को करीब 58,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि iPhone 17 की कीमत लगभग 71,900 रुपये रखी गई है. इसके अलावा iPhone 16 Plus को 73,900 रुपये और iPhone 16e को 55,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा पाएंगे.
पुराने iPhone मॉडल्स भी होंगे सस्ते
4 / 9Apple के पुराने स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी यह सेल खास रहने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 15 को भारी छूट के बाद करीब 51,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा जो कम कीमत में प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं.
Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर भी ऑफर
5 / 9Flipkart सेल में Samsung यूजर्स के लिए भी कई बड़े ऑफर देखने को मिलेंगे. Samsung Galaxy S25 को करीब 53,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं Galaxy S26 Ultra सेल में 1,30,999 रुपये में और Galaxy A57, 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
Motorola स्मार्टफोन पर भी मिलेगी तगड़ी डील
6 / 9अगर आप कम बजट में दमदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola के स्मार्टफोन अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. Moto Edge 60 Fusion की कीमत सेल में करीब 19,999 रुपये हो सकती है. वहीं Moto Edge 60 Pro और Motorola Edge 70 पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे.
Google Pixel और दूसरे ब्रांड्स पर भी छूट
इस सेल में सिर्फ Apple और Samsung ही नहीं, बल्कि Google Pixel, Oppo, Vivo और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स पर भी कई आकर्षक डील्स देखने को मिलेंगी. ऐसे में ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेहतर फोन चुन सकेंगे.
AC, वाशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट
8 / 9इसके अलावा, AC, वॉशिंग मशीन और अन्य होम अप्लायंसेज पर भी भारी छूट देखने को मिल सकती है , खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए ये सेल एसी खरीदारों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.
सेल में खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
9 / 9Flipkart SASA LELE Sale के दौरान कई बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिए जा सकते हैं. ऐसे में खरीदारी करने से पहले कीमत, ऑफर और फोन के फीचर्स को अच्छे से जरूर जांच लें. इससे आप सही कीमत में बेहतर स्मार्टफोन खरीद पाएंगे. (Image: AI/Social Media)