1 रात में कितनी बिजली खाता है कूलर? 30 दिन का खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या आप भी सोचते हैं कि कूलर चलाने से बिजली बिल बहुत ज्यादा आता है? असल सच जानकर आप चौंक जाएंगे. चलिए जानते हैं 8 घंटे रोज चलने वाला कूलर महीने में कितना खर्च करता है.

गर्मी के मौसम में कूलर एक सस्ता और आसान कूलिंग ऑप्शन माना जाता है. लेकिन इसे चलाने से बिजली का बिल कितना बढ़ेगा, यह सवाल लगभग हर यूजर के मन में रहता है. कूलर की बिजली खपत कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे कि कूलर का प्रकार, उसकी मोटर की क्षमता (वॉट) और आप उसे रोज कितने घंटे इस्तेमाल करते हैं. (AI Generated Image)
पावर कंजम्पशन निकालने का फॉर्मूला
2 / 5Orient Electric के मुताबिक, कूलर की बिजली खपत निकालने का फॉर्मूला है- Power Consumption (kWh) = Wattage × Hours of Use ÷ 1000 इसी फॉर्मूले से आप आसानी से अपना खर्च कैलकुलेट कर सकते हैं. (AI Generated Image)
190W कूलर का 30 दिन का खर्च
3 / 5उदाहरण के तौर पर 190 वॉट पावर वाला कूलर अगर 8 घंटे चलाया जाए, तो यह एक दिन में 1.52 kWh बिजली खर्च करेगा. अगर यही कूलर 30 दिन तक रोज 8 घंटे चलता है, तो कुल 45.6 kWh बिजली खपत होगी. यदि बिजली दर ₹5 प्रति यूनिट है, तो महीने का खर्च करीब ₹228 होगा. (AI Generated Image)
180W कूलर का मासिक खर्च
4 / 5180 वॉट पावर वाला कूलर 8 घंटे में करीब 1.44 kWh बिजली खर्च करता है, जो थोड़ा कम खपत दिखाता है. 30 दिन तक इसी कूलर को चलाने पर 43.2 kWh बिजली खर्च होगी. ₹5 प्रति यूनिट के हिसाब से इसका कुल खर्च लगभग ₹216 प्रति महीना आता है. (AI Generated Image)
समझें पूरा हिसाब
5 / 5सीधे शब्दों में कहें तो कूलर की बिजली खपत ज्यादा नहीं होती. सही पावर और इस्तेमाल के हिसाब से आप पूरे महीने में कम खर्च में ठंडक का मजा ले सकते हैं. (AI Generated Image)



















