कितने सटीक होते हैं Exit Poll? 2021 में बंगाल, तमिलनाडु से केरल तक कितना सही निकला था अनुमान
क्या एग्जिट पोल पर भरोसा करना सही है, क्या ये बिल्कुल सटीक होते है? 2021 के चुनावों में कहीं ये पूरी तरह फेल हुए तो कहीं बिल्कुल सटीक बैठे जानिए बंगाल से लेकर असम तक का पूरा सच.

कैसे तैयार होते हैं एग्जिट पोल?
2 / 10वोटिंग खत्म होते ही सर्वे एजेंसियां और न्यूज चैनलों के रिपोर्टर अलग-अलग बूथों पर जाकर मतदाताओं से सवाल करते हैं. उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया, उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या था और वोट देते समय किन बातों का ध्यान रखा. इन्हीं जवाबों के आधार पर अनुमान तैयार होता है.
कितने लोगों से लिया जाता है फीडबैक?
3 / 10एग्जिट पोल में शामिल सैंपल साइज छोटा नहीं होता. आमतौर पर 30 हजार से लेकर 1 लाख तक मतदाताओं से बातचीत की जाती है. कई बार अलग-अलग क्षेत्रों के चुनिंदा बूथों से डेटा इकट्ठा किया जाता है और उसी के आधार पर पूरा अनुमान बनाया जाता है.
क्या एग्जिट पोल हमेशा सही होते हैं?
4 / 10एग्जिट पोल कई बार सटीक बैठते हैं, लेकिन कई बार पूरी तरह उलट भी साबित होते हैं. यानी इन्हें अंतिम नतीजा नहीं, बल्कि सिर्फ एक अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए.
2021 पश्चिम बंगाल-अनुमान और नतीजे में बड़ा फर्क
5 / 10पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनाव एग्जिट पोल की सटीकता पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं. ज्यादातर सर्वे में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई थी. कुछ एजेंसियों ने भाजपा को 100+ सीटें मिलने का अनुमान भी लगाया था. एक्सिस माई इंडिया ने टीएमसी के लिए 130-156 और भाजपा के लिए 134-160 सीटें बताईं, जबकि जन की बात ने भाजपा को 162-185 सीटें तक दीं. लेकिन असल नतीजों में टीएमसी ने 294 में से 215 सीटें जीत लीं, जबकि भाजपा 77 सीटों पर सिमट गई.
2021 तमिलनाडु -अनुमान के करीब नतीजे
6 / 10तमिलनाडु में एग्जिट पोल काफी हद तक सही साबित हुए. ज्यादातर सर्वे में डीएमके गठबंधन को 160 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान था. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने 175-195 सीटें बताईं, जबकि अन्य एजेंसियों ने भी इसी के आसपास अनुमान दिया. अंतिम नतीजों में डीएमके गठबंधन ने 159 सीटें जीतीं, जो अनुमान के काफी करीब था.
2021 केरल- ट्रेंड सही पकड़ा
7 / 10केरल में एग्जिट पोल ने बड़ा ट्रेंड सही पकड़ा. अधिकांश सर्वे में एलडीएफ के 100 के आसपास सीटें जीतने की बात कही गई थी. आखिरकार एलडीएफ ने 140 में से 99 सीटें जीतीं, जिससे साफ हुआ कि अनुमान काफी हद तक सही दिशा में थे.
2021 असम- अनुमान के दायरे में परिणाम
8 / 10असम में एग्जिट पोल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की वापसी का संकेत दिया था. एक्सिस माई इंडिया ने 75-85 सीटें बताईं और रिपब्लिक-सीएनएक्स ने भी इसी के आसपास अनुमान लगाया. अंत में एनडीए को 75 सीटें मिलीं, जो लगभग सभी अनुमानों के भीतर थीं.
2021 पुडुचेरी-सत्ता परिवर्तन का सही संकेत
9 / 10पुडुचेरी में एग्जिट पोल ने पहले ही सत्ता बदलने का संकेत दे दिया था. अधिकांश सर्वे में एनडीए को बढ़त दिखाई गई थी. नतीजों में एनडीए ने 16 सीटें जीतकर सरकार बना ली, जो अनुमानों के अनुरूप रहा.
भरोसा करें या नहीं?
10 / 10कुल मिलाकर एग्जिट पोल एक दिशा जरूर दिखाते हैं, लेकिन ये हमेशा 100% सही नहीं होते. कुछ राज्यों में ये बिल्कुल सटीक बैठते हैं, तो कहीं पूरी तरह गलत भी साबित हो जाते हैं. इसलिए इन्हें सिर्फ संकेत मानें, अंतिम सच नहीं.
