2 घंटे 30 मिनट की थ्रिलर फिल्म ने Zee5 पर मचाया तहलका! रिलीज होते ही बनी टॉप ट्रेंडिंग, क्या आपने देखी?
Zee5 पर 2 घंटे 30 मिनट की थ्रिलर फिल्म ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो आज ही अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Zee5 Trending Movie: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जी5 की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. रिलीज होते ही ये फिल्म जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
जी5 की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6जी5 की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई द मूवी' है. 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म को ओटीटी पर 10 जुलाई को रिलीज किया गया. रिलीज होते ही ये जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. ये फिल्म जी5 पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
फिल्म की कहानी
3 / 6फिल्म की कहानी एक भारतीय स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. इस स्पाई को पाकिस्तान में एक गुप्त मिशन के लिए भेजा जाता है. पाकिस्तान में ये भारतीय एजेंट पाकिस्तानी सेना की खुफिया जानकारी भारत को देता है. एजेंट से पाकिस्तानी आर्मी की सारी जानकारी पाकर भारत पाकिस्तान के मंसूबों को नाकामयाब करता है.
ट्विस्ट एंड टर्न्स घूमा देंगे दिमाग
4 / 6जी5 की इस फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. कुछ सीन्स तो ऐसे हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. वहीं क्लाइमैक्स में एक असली सस्पेंस छुपा है, जिसे जानने के लिए आपको ये फिल्म जी5 पर देखनी होगी.
फिल्म की स्टारकास्ट
5 / 6फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें खुफिया एजेंट के किरदार को जैन खान दुर्रानी ने निभाया है. इसके साथ ही फिल्म में प्रकाश राज, आदिल हुसैन, हर्ष छाया और बरखा बिष्ट लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहे हैं.
इस फिल्म को भी छोड़ा पीछे
6 / 6जी5 पर ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने 'द केरला स्टोरी 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. अगर आप ऐसी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट का हर कोई दीवाना बन गया है.