10 एपिसोड्स के कॉमेडी-कुकिंग शो को Zee5 पर देखें फ्री, वीकेंड पर नहीं होगी बोरियत!

Zee5 Reality Show: जी5 के कॉमेडी-कुकिंग शो को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. सोशल मीडिया पर भी ये शो काफी वायरल हुआ था. चलिए जानते हैं हम किस शो की बात कर रहे हैं.

maa hai na on zee5
1 / 6
(Pic Credit- Zee5)

Zee5 Reality Show: अगर आप रियलिटी शोज देखने के शौकीन हैं तो जी5 के पॉपुलर कॉमेडी-कुकिंग शो को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस शो में आपको कॉमेडी के साथ-साथ कुकिंग की डोज भी मिलेगी. शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपनी मम्मी के साथ कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. इस शो को आप जी5 पर फ्री में देख सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस शो की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

जी5 का रियलिटी शो

जी5 का रियलिटी शो2 / 6

जी5 के इस फेमस रियलिटी शो का नाम 'मां है ना' है. शिल्पा शेट्टी के इस शो में जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अपनी मम्मी के साथ कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस शो के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को नए-नए टास्क मिलते हैं और इन सितारों को शो में अपने खाने से जज को इंप्रेस कर टास्क जीतना होता है. इस शो को आप जी5 पर फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन

कौन बना विनर?

कौन बना विनर?3 / 6

शिल्पा शेट्टी इस शो को होस्ट कर रही हैं. वहीं इस शो में 6 सितारों ने अपनी मम्मी के साथ पार्टिसिपेट किया है. इनमें कुशल तंवर (गुल्लू) और उनकी मां मुनेश तंवर विनर रहे. इन दोनों ने शो के हर टास्क को अच्छे से परफॉर्म किया और ऑडियंस का भी दिल जीता. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया है.

शो के कंटेस्टेंट्स

शो के कंटेस्टेंट्स 4 / 6

फिल्म के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में गुल्लू और उनकी मां मुनेश तंवर के साथ-साथ सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया और उनके बेटे क्षितिज ढोलकिया, तान्या मित्तल और उनकी मां सुनीता मित्तल, भाग्यश्री शर्मा और रिंजू शर्मा और शाहिदा अंसारी और उनके बेटे अफगान अंसारी भी शामिल हैं. इन सभी सितारों ने अपने टैलेंट से ऑडियंस को एंटरटेन किया.

विज्ञापन

कब शुरू हुआ था शो?

कब शुरू हुआ था शो?5 / 6

शिल्पा शेट्टी के इस शो को मेकर्स ने 4 जुलाई को रिलीज किया था. इसके बाद से हर रविवार और शनिवार शो के नए-नए एपिसोड्स को रिलीज किया गया था. वहीं शो के 10 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में फैंस को कॉमेडी के साथ-साथ कुकिंग का डोज भी मिला. इतना ही नहीं इस शो में लाइव ऑडियंस भी देखने को मिली.

फैमिली संग करें बिंज वॉच

फैमिली संग करें बिंज वॉच6 / 6

अगर आप वीकेंड को अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो 10 एपिसोड्स के इस शो को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल है. फैंस को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद भी आया और ये ही वजह है कि ये शो फैमिली शो की लिस्ट में शामिल हो गया है. वहीं शिल्पा शेट्टी ने इस शो को काफी अच्छे से होस्ट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन