7 एपिसोड्स की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ने Zee5 पर मचाया तहलका! IMDb पर मिली 8.2 की शानदार रेटिंग

Zee5 Action Thriller Series: 7 एपिसोड्स की एक्शन-थ्रिलर सीरीज Zee5 पर तहलका मचा रही है. इस सीरीज में एक से बढ़कर एक सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं स्टारकास्ट भी कमाल की है. चलिए सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

jeet ki zid on zee5
1 / 6

Zee5 Action Thriller Series: अगर आप एक्शन-थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो जी5 की पॉपुलर सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में एक्शन-थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस का भी डोज मिलेगा. इस सीरीज के सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. इसकी खास बात ये है कि इस सीरीज को आप फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

जी5 की पॉपुलर सीरीज

जी5 की पॉपुलर सीरीज2 / 6

जी5 की इस पॉपुलर सीरीज का नाम 'जीत की जिद' है. ये सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी और अभी भी ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. विशाल मंगलोरकर और अर्णव चक्रवर्ती के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. फैमिली के साथ घर में बैठकर देखने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

सच्ची घटना पर आधारित है कहानी3 / 6

7 एपिसोड्स की इस सीरीज की कहानी भारतीय सेना के स्पेशल फोर्सेज के पूर्व अधिकारी मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की लाइफ पर बेस्ड है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक आम लड़के की जिद भारतीय सेना में जाने की होती है. वहीं वो सभी मुश्किल ट्रेनिंग को पार करके भारतीय सेना में शामिल भी हो जाते हैं. इसके बाद उनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 6

सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे पूर्व अधिकारी मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर को कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते-लड़ते व्हीलचेयर पर आना पड़ जाता है. दरअसल कारगिल वॉर में वो बुरी तरह घायल हो जाते हैं और उनके शरीर का निचला हिस्सा सुन्न पड़ जाता है, जिसके बाद वो खुद के पैरों पर चल ही नहीं पाते और उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता है.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

पूर्व अधिकारी मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर का किरदार अमित साध ने निभाया है. वहीं अमित साध की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद भी किया. इसके साथ ही सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो अमित साध के साथ-साथ सीरीज में अमृता पुरी, सुशांत सिंह, अली गोनी, मृणाल कुलकर्णी और परितोष सैंड लीड रोल में हैं.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

जी5 की इस पॉपुलर सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. अगर आप सच्ची घटना पर आधारित फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन