Dhurandhar 2: रहमान डकैत से भी दस कदम आगे है ये विलेन, 'धुरंधर 2' में दिखेगा इस खलनायक का असली रूप

Dhurandhar 2 Villian: धुरंधर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कई लोग ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि रहमान डकैत की मौत के बाद अब फिल्म में कौन सबसे बड़ा खलनायक बनेगा. इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि रहमान डकैत भी खतरनाक ये विलेन है. आइए जानते हैं.

Dhurandhar 2 Villian
1 / 9
Dhurandhar 2 Villian

विज्ञापन

धुरंधर 2 की तैयारियां

धुरंधर 2 की तैयारियां2 / 9

हर कोई धुरंधर 2 की बात कर रहा है. आदित्य धर की ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. हर कोई फिल्म के इंतजार में आंखें गढ़ाए बैठा है. पिछली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल से लोगों ने काफी उम्मीद जोड़ रखी है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

पहली फिल्म का विलेन

पहली फिल्म का विलेन3 / 9

पहली फिल्म धुरंधर ने दर्शकों का दिल जीत लिया. उसमें अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रूप में नजर आए थे, जो पहली फिल्म के सबसे बड़े विलेन थे. उन्होंने हीरो रणवीर सिंह से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन आखिर में उनकी मौत हो जाती है. (Credit- Pinterest)  

धुरंधर 2 का विलेन

धुरंधर 2 का विलेन4 / 9

अब फैंस को धुरंधर 2 के विलेन का इंतजार है. रहमान डकैत के साथ साथ कई ऐसे खतरनाक खलनायक थे, जिनकी क्रूरता के आगे सब फीका था. 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी में सत्ता की लड़ाई तेज हो जाती है. हमजा अब खुद को शेर-ए-बलोच कहलवाता है और गैंग वॉर में आगे बढ़ता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

अगला खलनायक कौन?

अगला खलनायक कौन?5 / 9

अब फिल्म में हर कोई यह अनुमान लगा रहा है कि रहमान डकैत के बाद अब कौन फिल्म का खलनायक बनेगा. तो इसमें सबसे ऊपर अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया गया 'मेजर इकबाल' का नाम आता है. वह रहमान डकैत से कहीं ज्यादा क्रूर और चालाक है. रहमान एक गैंग लीडर था, लेकिन मेजर इकबाल बड़े स्तर पर खेलता है. (Credit- Pinterest)

मेजर इकबाल की क्रूरता

मेजर इकबाल की क्रूरता6 / 9

धुरंधर 2 के ट्रेलर में उसके ठंडे और खौफनाक अंदाज से साफ लगता है कि वह रहमान से भी ज्यादा खतरनाक है. फिल्म में उसके असली रूप को दिखाया जाएगा, जो दर्शकों को डरा देगा. अर्जुन रामपाल का यह रोल पहली फिल्म के विलेन से आगे निकलने वाला है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर में मेजर इकबाल का रोल

धुरंधर में मेजर इकबाल का रोल7 / 9

धुरंधर में भी मेजर इकबाल के कई सारे सीन्स क्रूरता से भरे दिखाए गए थे, इससे अनुमान लगाना आसान है कि रणवीर सिंह यानी हमजा अली मजारी की अगली भिड़ंत मेजर इकबाल संग हो सकती है. धुरंधर 2 में मुख्य फोकस इस किरदार पर हो सकता है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. (Credit- Pinterest)

फिल्म की खास बातें

फिल्म की खास बातें8 / 9

'धुरंधर 2' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार हैं. निर्देशक आदित्य धर ने कहानी को और रोमांचक बनाया है. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और बैकस्टोरी दिखाई गई है. रहमान डकैत की फ्लैशबैक में झलक भी मिल सकती है, लेकिन मुख्य फोकस नए विलेन पर है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़े हैं. लोग इसे इस दौर का बड़ा मास एंटरटेनर मान रहे हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

देखने लायक फिल्म

देखने लायक फिल्म9 / 9

'धुरंधर 2' में नया विलेन रहमान डकैत से दस कदम आगे है. मेजर इकबाल का खतरनाक रूप दर्शकों को थिएटर में बांधे रखेगा. हालांकि, सारी कहानी तो 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में जाकर पता चलेगी. लेकिन धुरंधर फैंस अपने अनुमानों से सीक्वल में विलेन का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन