कौन थीं Sanchita Ugale? 'कुमकुम भाग्य' से मिली पहचान, विक्की कौशल की Chhaava से ली थी बॉलीवुड में एंट्री

Who Was Sanchita Ugale: संचिता उगाले टीवी और फिल्म जगत का जाना-माना नाम थी. उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में शॉक को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं कि कौन हैं संचिता, जिन्होंने टीवी में 'कुमकुम भाग्य', वहीं विक्की कौशल की 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया.

Sanchita Ugale
1 / 9
Sanchita Ugale

संचिता उगाले के आत्महत्या की खबर हर जगह आग की तरह फैल चुकी है. हालांकि, अभी उनकी मौत से जुड़ा कारण सामने नहीं आया है. 30 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर सभी को हैरान कर दिया.  

विज्ञापन

कौन थीं संचिता उगाले?

कौन थीं संचिता उगाले?2 / 9

टीवी और फिल्म जगत की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्यहत्या कर ली है. बता दें कि उन्होंने कुमकुम भाग्य जैसे फेमस सीरियल में काम किया है. इसके अलावा वे विक्की कौशल की छावा में भी नजर आईं

विज्ञापन

संचिता उगाले ने की आत्यहत्या

संचिता उगाले ने की आत्यहत्या3 / 9

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के नालासोपारा में स्थित उनके घर में संचिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर ही जांच में जुटी हुई है.  

टीवी में कर चुकीं हैं काम

टीवी में कर चुकीं हैं काम4 / 9

संचिता ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. उन्हें एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) से बड़ी पहचान मिली, जहां उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक काम किया था.

विज्ञापन

अन्य प्रोजेक्ट पर काम करके कमाया नाम

अन्य प्रोजेक्ट पर काम करके कमाया नाम5 / 9

संचिता ने 'कुमकुम भाग्य' के साथ साथ सोनी सब का लोकप्रिय शो वागले की दुनिया और मुख्य अभिनेत्री (सुकून) के तौर पर ड्रामा शो दिलवाली दूल्हा ले जाएगी में भी नजर आई थीं.

विक्की कौशल की 'छावा' से बॉलीवुड डेब्यू

विक्की कौशल की 'छावा' से बॉलीवुड डेब्यू6 / 9

संचिता उगाले ने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' (2025) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने 15 वर्षीय ताराबाई का बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था.

विज्ञापन

ओटीटी पर भी आ चुकी हैं नजर

ओटीटी पर भी आ चुकी हैं नजर7 / 9

बता दें कि संचिता सिर्फ टीवी या फिल्मों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी नजर आ चुकी हैं. वे मनोज बाजपेयी स्टारर थ्रिलर फिल्म साइलेंस 2 (Silence 2) और विक्रांत मैसी की वेब सीरीज क्राइम आज कल (Crime Aaj Kal) का भी हिस्सा रहीं थी.

आउटसाइडर होने का दर्द

आउटसाइडर होने का दर्द8 / 9

संचिता ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में 'आउटसाइडर' होने के संघर्ष को लेकर खुलकर बात की थी, जिसमें उन्होंने अपने खर्चों को संभालने से लेकर मुख्य भूमिका मिलने में मुश्किलों के बारे में बताया.

विज्ञापन

मौत का कारण

 मौत का कारण9 / 9

संचिता की आत्महत्या ने इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. हालांकि, अभी तक उनके मौत से जुड़ी कोई वजह सामने नहीं आई है. पुलिस अभी तफतीश में लगी हुई है. स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन