कौन हैं ‘बंदर’ की अभिनेत्री Sapna Pabbi? सुशांत सिंह राजपूत केस में आया था नाम

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी में सपना पब्बी लीड रोल में नजर आ रही है. इस मूवी का बॉबी के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको अभिनेत्री सपना पब्बी के बारे में बताएंगे, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

bandar film
1 / 6

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी में सपना पब्बी लीड रोल में नजर आ रही है. इस मूवी का बॉबी के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको अभिनेत्री सपना पब्बी के बारे में बताएंगे, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

बॉबी देओल

बॉबी देओल2 / 6

सुपरस्टार बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है. फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस मूवी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

'बंदर' फिल्म कब होगी रिलीज

'बंदर' फिल्म कब होगी रिलीज3 / 6

हालांकि, फिल्म 'बंदर' में नजर आईं अभिनेत्री के बारे में हर कोई सर्च कर रहा है और जानना चाह रहा है कि कौन है ये एक्ट्रेस. आप भी यह सर्च कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में उस अभिनेत्री का बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, फिल्म 'बंदर' में नजर आई अभिनेत्री का नाम सपना पब्बी है, जो एक ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल हैं.

सपना पब्बी 'बंदर' फिल्म में आएंगी नजर

सपना पब्बी 'बंदर' फिल्म में आएंगी नजर4 / 6

सपना पब्बी ने भारतीय टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. लेकिन इन दिनों सपना फिल्म 'बंदर' के ट्रेलर के बाद काफी चर्चा में आई हुई है. बता दें कि बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' 5 जून को रिलीज होने जा रही है. यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी.

विज्ञापन

सपना पब्बी ने कब की थी एक्टिंग की शुरुआत

सपना पब्बी ने कब की थी एक्टिंग की शुरुआत5 / 6

आपको बता दें कि सपना पब्बी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी शो 24 से की थी. इस टीवी शो में बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आए थे. सपना ने इसके बाद अरदास करण, ‘मर गए ओए लोको’ खामोशियां’ और ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं.

सपना पब्बी का शांत सिंह राजपूत केस में आया था नाम?

सपना पब्बी का शांत सिंह राजपूत केस में आया था नाम?6 / 6

सपना पब्बी का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में आया था, जिसके बाद वह लाइमलाइट में आ गई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जांच एजेंसियों के सामने पेश होने से अभिनेत्री देश से बाहर चली गई थी. लेकिन इन सभी खबरों को सपना पब्बी ने गलत बताया था और उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ अपने परिवार के समय बिताने के लिए लंदन गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन