कौन हैं Gauri Spratt? जो बनेंगी 61 साल के आमिर खान की तीसरी वाइफ, जल्द होगी कपल की शादी

Who is Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की चर्चा हो रही है. इस बीच सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर गौरी स्प्रैट कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में...

Gauri Spratt, aamir khan
1 / 7
Gauri Spratt, aamir khan. image credit- social media

विज्ञापन

कौन हैं गौरी स्प्रैट

कौन हैं गौरी स्प्रैट2 / 7

गौरी स्प्रैट की बात करें तो वो आमिर खान की गर्लफ्रेंड हैं और दोनों दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं. गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की एक ब्यूटी और फैशन एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हें मुख्य रूप से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी के रूप में जाना जाता है. उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइन और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है.

विज्ञापन

25 साल से दोस्त हैं आमिर और गौरी

25 साल से दोस्त हैं आमिर और गौरी3 / 7

आमिर खान और गौरी करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों रिलेशन में आए हैं. गौरी कई बार आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं. साथ ही बता दें कि गौरी एक सात साल के बेटे की मां भी हैं. हालांकि, इसको लेकर कोई कंफर्म जानकारी नहीं है. अब आमिर और गौरी शादी करने वाले हैं.

बर्थडे सेलिब्रेशन में दौरान किया रिवील

बर्थडे सेलिब्रेशन में दौरान किया रिवील4 / 7

बता दें कि साल 2025 में मार्च में अपने 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था. इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि लगभग 25 सालों से हम एक-दूसरे को जानते हैं. लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद अब उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है.

विज्ञापन

गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट5 / 7

इसके साथ ही अगर गौरी की बात करें तो वो एक सफल बिजनेसवुमन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं. गौरी 'B:Blunt' (बीब्लंट) सैलून की पार्टनर और डायरेक्टर हैं और आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी जुड़ी हुई हैं.

जल्द करने वाले हैं शादी

जल्द करने वाले हैं शादी6 / 7

आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं. ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी और इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और जानने वाले शामिल होंगे. फैंस को शादी की बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

घर पर ही होगी शादी

घर पर ही होगी शादी7 / 7

आमिर ने शादी को कहा है कि ये बहुत छोटी-सी शादी है, जो घर पर ही होगी. जानकारी के अनुसार, शादी का कार्यक्रम अत्यंत सीमित दायरे में रखा गया है और केवल करीबी लोग ही इस खुशी के मौके पर शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन