कौन हैं कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर? जिन्होंने 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में जीते एक लाख रुपये, जानें डिटेल्स

Who is Constable Kapil Dinkar: पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में एक पुलिस वाला आया, जिसने एक लाख रुपये का कैश प्राइज जीता है. अब सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Constable Kapil Dinkar
1 / 7
Constable Kapil Dinkar. image credit- social media

विज्ञापन

कांस्टेबल कपिल दिनकर

कांस्टेबल कपिल दिनकर2 / 7

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' का दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज किया गया है. इस बार शो में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल कपिल दिनकर स्टेज आए, तो खुद समय भी हैरान रह गए.

विज्ञापन

असली पुलिस कांस्टेबल

असली पुलिस कांस्टेबल3 / 7

कांस्टेबल कपिल दिनकर अपने गाने से ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए आए थे. समय ने जब कपिल को देखा तो उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह वो स्टेज पर पुलिस यूनिफॉर्म नहीं पहन सकते, लेकिन कपिल ने साफ किया कि वो असली पुलिस कांस्टेबल हैं.

कौन हैं कपिल दिनकर

कौन हैं कपिल दिनकर4 / 7

कपिल दिनकर की बात करें तो उन्होंने बताया कि साल 2021 में उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर चुना गया था. उन्होंने बताया कि उनका पैशन हमेशा से म्यूजिक रहा है, लेकिन उनकी मां का सपना था कि वो पुलिस फोर्स में शामिल हों. साथ ही अपना परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक सिंगर, लिरिसिस्ट, कंपोजर हूं और यही मेरी आत्मा को सुकून देता है. इसके अलावा मैं बिल भरने के लिए एक पुलिस वाला हूं.

विज्ञापन

प्रोफेशनली सिंगिंग की परमिशन

प्रोफेशनली सिंगिंग की परमिशन5 / 7

इतना ही नहीं बल्कि शो में कपिल ने ये भी बताया कि डिपार्टमेंट में सिर्फ वहीं एक कॉप हैं, जिन्हें प्रोफेशनली सिंगिंग करने की परमिशन मिली हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि वो ज्यादातर नाइट ड्यूटी करते हैं.

लेखक भी हैं कपिल

लेखक भी हैं कपिल6 / 7

उन्होंने बताया कि वो नाइट ड्यूटी इसलिए करते हैं, जिससे वो सुबह अपने म्यूजिक पर फोकस कर सकें. साथ ही कपिल ने ये भी बताया कि वो एक लेखक भी हैं.

विज्ञापन

ओरिजिनल गाना गाया

ओरिजिनल गाना गाया7 / 7

कपिल ने बताया है कि वो पहले तीन किताबें लिख चुके हैं और अभी आठ और पर काम कर रहे हैं. कपिल ने शो में अपना एक ओरिजिनल गाना गाया और सभी पैनलिस्ट की तरफ से उन्हें 10 पॉइंट दिए गए और उन्हें 1 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला क्योंकि उन्होंने खुद भी अपने आपको 10 पॉइंट दिए थे.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन