Haunted 3D से Raaz तक, विक्रम भट्ट की टॉप 12 हॉरर फिल्में; कितनी हिट और कितनी फ्लॉप?

Vikram Bhatt Top 12 Horror Movies: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट की लेटेस्ट फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म करोड़ों में नोट छाप रही है. वहीं अब डायरेक्टर की सभी हॉरर फिल्में भी चर्चाओं में आ गई हैं. दरअसल अपने पूरे करियर में अभी तक विक्रम भट्ट ने 12 हॉरर फिल्में बनाई हैं. चलिए जानते हैं इनमें से कितनी हिट रही और कितनी फ्लॉप रही.

vikram bhatt top horror movies
1 / 13

विज्ञापन

राज

राज2 / 13

साल 2002 में आई 'राज' में बिपाशा बसु और डिनो मोरिया लीड रोल में थे. 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म हिट रही.

विज्ञापन

फियर

फियर3 / 13

साल 2007 में विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'फियर' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने भी ठीक-ठीक कमाई की थी. ये फिल्म ऐवरेज फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

1920

19204 / 13

साल 2008 में आई '1920' विक्रम भट्ट की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई की थी. वहीं इस फिल्म का बजट महज 7 करोड़ था.

विज्ञापन

शापित

शापित5 / 13

साल 2010 में आई विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'शापित' फिल्म भी खूब चर्चाओं में रही. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 7.60 करोड़ रुपये ही कमाए थे.

हॉन्टेड 3D

हॉन्टेड 3D6 / 13

साल 2011 में आई विक्रम भट्ट की ये हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. 13 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 36 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया.

विज्ञापन

राज 3D

राज 3D7 / 13

साल 2012 में रिलीज हुई 'राज 3D' तो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी.

क्रिएचर 3D

क्रिएचर 3D8 / 13

साल 2012 में रिलीज हुई बिपाशा बसु और इमरान अब्बास की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया था, ये ही वजह है कि ये चल नहीं सकी.

विज्ञापन

राज रीबूट

राज रीबूट9 / 13

साल 2016 में आई 'राज रीबूट' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 37 करोड़ का ही कलेक्शन किया था. वहीं इसकी स्टोरी भी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी.

1921

192110 / 13

साल 2018 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की 1921 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही थी. 15.94 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 22.74 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

घोस्ट

घोस्ट11 / 13

साल 2019 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की घोस्ट बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.84 करोड़ की ही कमाई की थी.

जुदा होके भी

जुदा होके भी12 / 13

साल 2022 में आई ये हॉरर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल आकर गिरी थी. 14-18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये की ही कमाई की. वहीं इसकी कहानी भी फैंस को पसंद नहीं आई.

विज्ञापन

हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट

हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट13 / 13

साल 2026 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 18 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अभी तक फिल्म को सिर्फ 7 ही दिन हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन