Prime Video पर 75 दिनों से टॉप 10 की लिस्ट में बनी हुई है 8 एपिसोड की ये सीरीज, IMDb रेटिंग भी है शानदार

प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई क्राइम-थ्रिलर सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाली है.

Matka king Series
1 / 5

अगर आपके पास भी Prime Video का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देखने के प्लान बना सकते है. इस सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. इस वेब सीरीज की कहानी देख कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. यह सीरीज पिछले 75 दिनों से ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज इन दिनों 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

मटका किंग सीरीज

मटका किंग सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, उसे 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर भी 7.1 की शानदार रेटिंग मिली है. वहीं Rotten Tomatoes पर इस सीरीज ने 75 प्रतिशत स्कोर किया है. यह सीरीज रिलीज के ढाई महीने बाद भी देखना काफी पसंद कर रहे है. अब आप भी इस सीरीज का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए होंगे.

विज्ञापन

मटका किंग सीरीज कहां देखें

मटका किंग सीरीज कहां देखें3 / 5

हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि विजय वर्मा की सीरीज मटका किंग है. यह सीरीज 17 अप्रैल 2026 को रिलीज की गई थी. यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जिसमें विजय वर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन दिनों प्राइम वीडियो पर  'ग्राम चिकित्सालय', 'राख', 'अलायंस इंडिया', 'ऑफ कैंपस', 'फ्रॉम', 'सी यू वर्क टुमॉरो' और सातवें स्थान पर विजय वर्मा की 8 एपिसोड सीरीज मटका किंग का नाम शामिल है.

मटका किंग सीरीज ओटीटी रिलीज

मटका किंग सीरीज ओटीटी रिलीज4 / 5

'मटका किंग' की कहानी की बात करें, तो इस सीरीज की कहानी साल 1964-1975 के बीच के मुंबई पर आधारित है. सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी जिंदगा को बदलने के लिए एक ऐसा कदम उठाता है, जिसके बाद पूरे शहर में हलचल मच जाती है.

विज्ञापन

मटका किंग सीरीज की कहानी

मटका किंग सीरीज की कहानी5 / 5

विजय वर्मा ने सीरीज में बृज भट्टी का किरदार निभाया है, जो अपनी हालत को बदलने के लिए एक अमीर परिवार की विधवा और एक एक्स सैनिक के साथ मिलकर 'मटका' नाम का एक बिजनेस खोलता है. शुरुआत में यह सिर्फ एक बिजनेस होता है. लेकिन बाद में यह बिजनेस जुआ में तब्दील हो जाता है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन