कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी Sangeetha Sornalingam? जानें कैसे हुई थी एक्टर से मुलाकात

Vijay Thalapathy Wife: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय थलापति की पार्टी TVK जीत गई है. वहीं जल्द ही एक्टर तमिलनाडु की कमान संभालने वाले हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर की जीत पर उनके फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. वहीं अब एक्टर की पत्नी संगीता सोरनलिंगम भी चर्चाओं में आ गई हैं. एक्टर के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी वाइफ कौन हैं?

vijay thalapathy wife (7)
1 / 7

विज्ञापन

पत्नी ने लगाया आरोप

पत्नी ने लगाया आरोप2 / 7

थलापति विजय की पत्नी संगीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया और उनसे तलाक भी मांगा. 27 साल की शादी के बाद एक्टर की पत्नी संगीता ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की.

विज्ञापन

कौन हैं विजय थलापति की पत्नी?

कौन हैं विजय थलापति की पत्नी?3 / 7

चुनावी जीत के बाद थलापति विजय की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में आ गई है. एक्टर की पत्नी के बारे में बात करें तो संगीता सोरनलिंगम का जन्म और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई. उनके पिता एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं जो यूके में बस गए थे.

कैसे हुई पहली मुलाकात?

कैसे हुई पहली मुलाकात?4 / 7

विजय थलापति से संगीता की मुलाकात का किस्सा भी काफी मशहूर है. 1996 में विजय थलापति की फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने विजय को खूब पहचान दिलाई. इसके बाद ही लंदन में रह रही संगीता विजय से मिलने चेन्नई आई थीं.

विज्ञापन

परिवार से मिलवाया

परिवार से मिलवाया5 / 7

विजय फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने संगीता को देखा तो वो संगीता के सरल स्वभाव को देखकर काफी प्रभावित हुए. विजय ने संगीता को तुरंत घर पर खाने पर इनवाइट कर दिया. इस दौरान संगीता की मुलाकात विजय के मम्मी-पापा से भी हुई.

कब हुई शादी?

कब हुई शादी?6 / 7

विजय की फैमिली से मिलने के बाद संगीता ने विजय की फैमिली को अपनी फैमिली से मिलवाया और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया. 25 अगस्त 1999 में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली.

विज्ञापन

क्या करती हैं विजय थलापति की पत्नी?

क्या करती हैं विजय थलापति की पत्नी?7 / 7

संगीता सोरनलिंगम लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं. वो एक होममेकर हैं और विजय थलापति के साथ शादी करने के बाद वो कभी भी मीडिया के सामने नहीं आईं. वहीं 27 फरवरी को संगीता ने अपने पति विजय थलापति के खिलाफ तलाक की अर्जी डाली थी, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन