Netflix से Prime Video तक, OTT पर देखें Vijay Deverakonda की ये 7 जबरदस्त फिल्में; वीकेंड बन जाएगा खास!

Vijay Deverakonda Movies: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी 7 टॉप क्लास फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. विजय की ये फिल्में नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर उपलब्ध हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

vijay deverakonda movies
1 / 8

विज्ञापन

अर्जुन रेड्डी

अर्जुन रेड्डी2 / 8

विजय की ये फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का रीमेक बॉलीवुड में भी 'कबीर सिंह' के नाम से बन चुका है. विजय की ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. बता दें विजय के साथ-साथ इस फिल्म में शालिनी पांडे भी लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

गीता गोविंदम

गीता गोविंदम3 / 8

साल 2018 में आई 'गीता गोविंदम' का नाम भी इस लिस्ट में है. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म में विजय के साथ-साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आई थीं. इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी हुई थी. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

डियर कॉमरेड

डियर कॉमरेड4 / 8

विजय और रश्मिका की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. वहीं ओटीटी की दुनिया में भी इस फिल्म ने फैंस का खूब दिल जीता. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

द फैमिली स्टार

द फैमिली स्टार5 / 8

विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने भी फैंस को खूब एंटरटेन किया है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ-साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. वहीं आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

लाइगर

लाइगर6 / 8

विजय की 'लाइगर' भी उनकी टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं सकी लेकिन ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया गया. इसमें विजय के साथ-साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

कुशी

कुशी7 / 8

विजय देवरकोंडा की टॉप लिस्ट में इस फिल्म का भी नाम शामिल है. इस फिल्म में विजय के साथ-साथ समांथा रुथ प्रभु भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद भी आई थी. इसमें आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

किंगडम

किंगडम8 / 8

विजय की ये एक्शन-ड्रामा फिल्म भी उनकी टॉप लिस्ट में शामिल हैं. साल 2025 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फिल्म छा गई थी. इसमें विजय के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन