अंकिता लोखंडे नहीं, विक्की जैन की 'पहली मोहब्बत' थी हॉरर फिल्मों की ये टॉप एक्ट्रेस, 5 साल तक चला था दोनों का अफेयर

Vicky Jain First Girlfriend: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि विक्की जैन की पहली मोहब्बत उनकी पत्नी अंकिता नहीं बल्कि हॉरर फिल्मों की ये टॉप एक्ट्रेस थी.

Vicky Jain first girlfriend
1 / 9
Vicky Jain first girlfriend

Vicky Jain First Girlfriend: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि विक्की जैन की पहली मोहब्बत उनकी पत्नी अंकिता नहीं बल्कि हॉरर फिल्मों की ये टॉप एक्ट्रेस थी.  

विज्ञापन

टीवी का फेमस कपल

 टीवी का फेमस कपल2 / 9

टीवी की दुनिया में अंकिता लोखंडे को कौन नहीं जानता? बिग बॉस सीजन 17 में उनके पति विक्की जैन ने भी काफी सुर्खियां बटोरी और बड़ा नाम बन गए. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रिएलिटी शो में आए नजर

 रिएलिटी शो में आए नजर3 / 9

अब दोनों कई रिएलिटी शोज साथ में करते हैं. इस बीच उनका रिश्ता और हल्की फुल्की नोक-झोक कैमरे में भी कैद हो जाती है, जिसकी वजह से उनकी शादी अक्सर सुर्खियां बटोर लेती है. (Credit- Pinterest)

विक्की जैन की पर्सनल लाइफ

विक्की जैन की पर्सनल लाइफ4 / 9

इस बार फिर से इस कपल में से विक्की जैन की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई हुई है. दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की जैन का पहला प्यार अंकिता लोखंडे नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कौन था विक्की जैन का पहला प्यार?

कौन था विक्की जैन का पहला प्यार?5 / 9

विक्की जैन का नाम अंकिता लोखंडे से जुड़ने से पहले बॉलीवुड की मशहूर 'हॉरर क्वीन' टिया बाजपेयी के साथ जुड़ा था, जिनके साथ वे 5 साल से रिलेशनशिप में थे. (Credit- Pinterest)

कौन हैं टिया बाजपेयी?

कौन हैं टिया बाजपेयी?6 / 9

टिया बाजपेयी ने '1920: इविल रिटर्न्स' और 'हॉन्टेड 3D' जैसी सुपरहिट हॉरर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. खबरों की मानें तो विक्की जैन और टिया बाजपेयी एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए थे. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

5 साल का लंबा रिलेशनशिप

5 साल का लंबा रिलेशनशिप7 / 9

दोनों ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. उस दौरान दोनों को अक्सर इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा जाता था. टिया और विक्की का रिश्ता काफी गंभीर था और फैंस को लगता था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. (Credit- Pinterest)

ब्रेकअप हुआ और टूटे सपने

ब्रेकअप हुआ और टूटे सपने8 / 9

यह रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया. उससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया. हालांकि, आज तक ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई. टिया बाजपेयी से ब्रेकअप के बाद विक्की जैन की जिंदगी में अंकिता लोखंडे की एंट्री हुई. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

अंकिता संग लिए सात फेरे

अंकिता संग लिए सात फेरे9 / 9

अंकिता उस समय अपने करियर और निजी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रही थीं. विक्की ने अंकिता का हाथ थामा और दोनों दोस्त से हमसफर बन गए. साल 2021 में दोनों ने धूमधाम से शादी की और आज दोनों अपना खुशहाल जीवन साथ में जी रहे हैं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन