'कोई डॉक्टर, तो कोई मॉडल...', Ustaad Bhagat Singh के स्टार्स कितने पढ़े लिखे?

Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है. इस बीच जान लेते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट कितनी पढ़ी-लिखी है?

Ustaad Bhagat Singh
1 / 7
Ustaad Bhagat Singh. image credit- social media

विज्ञापन

नवाब शाह

नवाब शाह2 / 7

अभिनेता नवाब शाह ने उत्तराखंड में पढ़ाई की है. उन्होंने मसूरी मॉडर्न स्कूल और वेनबर्ग एलन स्कूल में पढ़ाई की है. हालांकि, उनका जन्म दिल्ली में हुआ है, लेकिन पढ़ाई उतराखंड से की है.

विज्ञापन

गौतमी

गौतमी3 / 7

गौतमी तादिमल्ला ने विशाखापत्तनम स्थित जीआईटीएएम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. करियर की बात करें तो उन्होंने 80 के दशक में अपना करियर शुरू किया था.

राव रमेश

राव रमेश4 / 7

वहीं, अगर तेलुगु एक्टर राव रमेश की बात करें को उन्होंने चेन्नई के टी नगर स्थित श्री रामकृष्ण मिशन स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. इसके बाद में संचार में डिग्री प्राप्त की थी.

विज्ञापन

राशि खन्ना

राशि खन्ना5 / 7

पॉपुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन्स से अंग्रेजी में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की है. वहीं, अगर स्कूली शिक्षा की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. राशि ने मॉडलिंग भी की है, लेकिन इससे पहले वो आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी.

श्रीलीला

श्रीलीला 6 / 7

श्रीलीला ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है और डॉक्टर बन गई हैं. एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपनी पढ़ाई की बल्कि अपने अभिनय करियर पर भी ध्यान दिया.

विज्ञापन

पवन कल्याण

पवन कल्याण7 / 7

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल किया है. वहीं, इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने मद्रास (चेन्नई) में की है. बता दें कि मार्शल आर्ट्स में रुचि होने के कारण उन्होंने हैदराबाद में उच्च शिक्षा और ट्रेनिंग ली और वो कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन