1 / 6
(Pic Credit- Jiohotstar/IMDb)
Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस-क्राइम और कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच इन फिल्मों और सीरीज का क्रेज देखने को मिल रहा है. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.
द रिवोल्यूशनरीज

2 / 6
निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज भी ओटीटी पर जल्द ही तहलका मचाने जा रही है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर सीरीज के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. ये सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. वहीं सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
घमासान

3 / 6
अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर ये फिल्म भी ओटीटी पर जल्द दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 11 सितंबर से Zee5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में क्राइम-सस्पेंस और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है जो फैंस को काफी पसंद भी आया. इसे आप वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
अली बाबा और 40 भूत

4 / 6
अगर आप कॉमेडी और हॉरर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये सीरीज भी 11 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस सीरीज में कॉमेडी और हॉरर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आशा नेगी के साथ-साथ विशाल वशिष्ठ भी लीड रोल में हैं.
अ लव अदर दैन योर्स

5 / 6
ये कोरियन सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को आप 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको रोमांस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. इसे आप अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
चुम्बक

6 / 6
मोस्ट अवेटेड फैमिली सीरीज 'चुम्बक' भी ओटीटी पर जल्द ही रिलीज होने जा रही है. जब से मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस इस सीरीज की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ये सीरीज 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास और हेली शाह लीड रोल में हैं.