TV TRP Report: TRP लिस्ट में ट्विस्ट! ‘अनुपमा’ की गिरी रेटिंग, 'नागिन 7' का भी बुरा हाल; जानें टॉप 10 में कौन-कौन

TV TRP Report: टीवी के सीरीयल्स फैंस को हर हफ्ते एंटरटेन करते हैं. इन शोज की रेटिंग में हर हफ्ते फेरबदल देखने को मिलता है. 16वें हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. इस हफ्ते भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने बाजी मार ली है. वहीं 'अनुपमा' की रेटिंग नीचे खिसकती दिखाई दी है. चलिए आपको भी बताते हैं टॉप 10 लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

tv trp report week 16
1 / 11

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 22 / 11

स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस हफ्ते भी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसकी रेटिंग 1.8 है. वहीं एकता कपूर के इस शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा3 / 11

दूसरे नंबर 'वसुधा' ने कब्जा कर लिया है. इस शो की कहानी साधारण और चुलबुली लड़की वसुधा पर आधारित है. गांव की लड़की रईस बिजनेसमैन के प्यार में पड़ जाती है, फिर आगे की कहानी को शो में दिखाया गया है. इस शो को इस हफ्ते 1.7 रेटिंग मिली है.

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां4 / 11

जी टीवी के फेमस शो 'गंगा माई की बेटियां' ने इस हफ्ते तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस शो को सरगुन मेहता ने प्रोड्यूस किया है, वहीं इस शो के सभी किरदार ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. इसकी रेटिंग 1.7 है.

विज्ञापन

अनुपमा

अनुपमा5 / 11

स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. रुपाली गांगुली के इस शो की टीआरपी नीचे जाती नजर आ रही है. इस शो ने रुपाली गांगुली को घर-घर में फेमस किया है. वहीं इसकी रेटिंग 1.6 है.

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक6 / 11

5वें नंबर पर शरद केलकर और निहारिका चौकसे का 'तुम से तुम तक' शो है. इस शो ने फैंस का दिल जीत रखा है. वहीं इस शो की स्टारकास्ट की भी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. इसे इस हफ्ते 1.6 रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं7 / 11

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का स्पिन-ऑप भी ऑडियंस के दिलों पर छाया हुआ है. इस शो ने इस हफ्ते छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. वहीं इस सीरियल की स्टारकास्ट भी ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आ रही है. इसकी रेटिंग 1.5 है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है8 / 11

स्टार प्लस का फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपनी जगह 7वें नंबर पर बनाई है. वहीं ये शो काफी लंबे समय से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा है. इस शो की रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 1.5 है.

विज्ञापन

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा9 / 11

'उड़ने की आशा' भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. ये शो इस हफ्ते की लिस्ट में 8वें नंबर पर है. वहीं इसकी रेटिंग 1.5 है. इस शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

नागिन 7

नागिन 710 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी का 'नागिन 7' इस हफ्ते 9वें नंबर पर है. ये शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहा है. वहीं इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. इसकी रेटिंग 1.4 है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा11 / 11

टीवी का सबसे पुराना टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में शामिल है. इस शो ने 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. वहीं इस शो की रेटिंग की बात करें तो इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.3 है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन