TV TRP Report: टीआरपी की रेस में कौन आगे, कौन पीछे? 'अनुपमा' फिर फिसली नीचे! जानें Top 10 शोज की पूरी लिस्ट

TV TRP Report: टीवी के शोज घर-घर में फेमस हैं. हर हफ्ते इन शोज की BARC टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आती है, जिसमें पता चलता है कौन सा शो आगे है और कौन सा शो पीछे है. वहीं इस हफ्ते की भी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टीआरपी लिस्ट में बाजी मारी है.

TV TRP list
1 / 11

विज्ञापन

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां2 / 11

अमनदीप सिधू और शुभांगी लटकर स्टारर ये शो इस हफ्ते भी पहले नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. जी टीवी के इस शो ने बाकी सभी टीवी शोज को पीछे छोड़ दिया है. वहीं इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.9 है.

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा3 / 11

प्रिया ठाकुर का ये शो इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है. इस शो की कहानी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.8 है. वसुधा बनकर प्रिया ठाकुर घर-घर में फेमस हो गई हैं.

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक4 / 11

शरद केलकर और निहारिका चौकसे के इस शो को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. इस हफ्ते ये शो Barc टीवी टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. वहीं इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.7 है. शो में शरद केलकर और निहारिका चौकसे की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

नागिन 7

नागिन 75 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी का ये शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर है. वहीं शो की रेटिंग में भी उछाल देखने को मिला है. इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.6 है. वहीं इस शो के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हो रहे हैं.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 26 / 11

स्मृति ईरानी का ये फेमस शो इस हफ्ते भी 5वें नंबर पर है. वहीं इसकी रेटिंग 1.5 है. शो की कहानी इस हफ्ते ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आई, ये ही वजह है कि शो की रेटिंग भी गिरती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

अनुपमा

अनुपमा7 / 11

कभी टीवी का नंबर 1 शो बनकर ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाला 'अनुपमा' आज टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर है. वहीं इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.5 है. बता दें इस शो में रुपाली गांगुली लीड रोल में नजर आ रही हैं.

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स8 / 11

कलर्स का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन भी ट्रेंडिंग में बना हुआ है. इस हफ्ते टीवी टीआरपी लिस्ट में ये शो 7वें नंबर पर है. वहीं शो की रेटिंग 1.5 है. इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं.

विज्ञापन

जगद्धात्री

जगद्धात्री9 / 11

जी टीवी का ये शो इस हफ्ते 8वें नंबर पर है. वहीं इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.4 है. इस शो में सोनाक्षी बत्रा लीड रोल निभा रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं और ये ही वजह है कि ये टॉप 10 शोज की लिस्ट में शामिल है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा10 / 11

सब टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस हफ्ते 9वें नंबर पर है. वहीं इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.4 है. इस शो के किरदार 'जेठालाल' हर किसी का फेवरेट है और इस किरदार की वजह से ही इस शो को ऑडियंस देख रही है.

विज्ञापन

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा11 / 11

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का ये शो भी टॉप 10 शोज की लिस्ट में शामिल है. इस हफ्ते ये शो 10वें नंबर पर है. वहीं शो की इस हफ्ते की रेटिंग 1.3 है. शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन