Karishma Tanna Baby Shower: गोदभराई में 'महादेव' की धुन पर जमकर नाचीं करिश्मा तन्ना, जल्द घर आएगा नन्हा मेहमान

Karishma Tanna Baby Shower Photos: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द नन्हे मेहमान को इस दुनिया में लाने वाली हैं. इस दौरान उनकी गोदभराई से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो बाकी गोद भराई से काफी हटकर है. आइए जानते हैं.

Karishma Tanna baby shower
1 / 7
Karishma Tanna baby shower

Karishma Tanna Baby Shower Photos: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द नन्हे मेहमान को इस दुनिया में लाने वाली हैं. इस दौरान उनकी गोदभराई से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो बाकी गोद भराई से काफी हटकर है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंसी

 टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंसी 2 / 7

करिश्मा तन्ना टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं, जो जल्द ही मां बनने जा रही हैं. 42 साल की उम्र में मां बनने का यह सफर उनके लिए बहुत खास है. वे हर दिन को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहीं हैं.

विज्ञापन

करिश्मा की गोदभराई

करिश्मा की गोदभराई3 / 7

करिश्मा तन्ना की हाल ही में गोदभराई का फंक्शन हुआ, जिसमें उनके पति वरुण बंगेरा के साथ पूरा परिवार और दोस्त शामिल थे. यह गोदभराई काफी अलग और अनोखे अंदाज में मनाई गई.

शिव की भक्ति में झूमीं करिश्मा

शिव की भक्ति में झूमीं करिश्मा4 / 7

करिश्मा ने अपनी गोदभराई फंक्शन में महादेव का भजन समारोह रखा, जहां पर भगवान शंकर के खूब भजन गाए गए. करिश्मा उन भजनों में डांस करती हुईं नजर आईं. उनकी एनर्जी देखकर सब हैरान रह गए. गर्भवती होने के बावजूद करिश्मा का उत्साह कम नहीं था.

विज्ञापन

खुशखबरी का इंतजार

खुशखबरी का इंतजार5 / 7

करिश्मा और वरुण की शादी को चार-पांच साल हो चुके हैं. उन्होंने 5 फरवरी 2022 को शादी की. अब अप्रैल 202 में उन्होंने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी. अगस्त २०२६ में उनका बेबी आने वाला है. दोनों बहुत खुश हैं.

परिवार और क्लोज फ्रेंड ने सजाई शाम

 परिवार और क्लोज फ्रेंड ने सजाई शाम6 / 7

इस खास मौके पर करिश्मा और वरुण के परिवार वाले और दोनों के क्लोज फ्रेंड्स ने मेहफिल में चार चांद लगा दिए. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उनके घर वाले भी भजन गाते हुए और नाचते हुए नजर आए.

विज्ञापन

फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस की प्रतिक्रिया7 / 7

करिश्मा के चेहरे पर न्यू मम्मी ग्लो साफ झलक रहा है. फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को खुश देखकर बेहद खुश हैं. सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं और स्वस्थ्य जज्चे-बच्चे की कामना कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन