Toxic Trailer: 'तुम्हें इस शहर पर राज...', यश के खूंखार अंदाज से ज्यादा दमदार हैं ये 5 धांसू डायलॉग

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का आज यानी 8 अगस्त को ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. यह एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Toxic Movie
1 / 5
Toxic Movie

यश की फिल्म टॉक्सिक का फैंस काफी समय से इंतजार रहे हैं. हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है और मूवी की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. यश की टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में यश से लेकर नयनतारा के दमदार डायलॉग काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी 2 / 5

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में कियारा आडवाणी की एंट्री सस्पेंस से भरी हुई होती है, जिसमें कियारा बोलती हुई नजर आती है, 'चेहरे पर नकाब डालकर गम को छुपा सकते हो, लेकिन अपनी तकदीर में लिखी हुई बर्बादी को नहीं.' इसके बाद उनका दूसरा और काफी दमदार डायलॉग आता है, जिसमें वो चिल्लाते हुए कहती हैं, 'वो मुझसे  नफरत करते हैं...'

विज्ञापन

नयनतारा

नयनतारा3 / 5

टॉक्सिक के ट्रेलर में नयनतारा का काफी शानदार डायलॉग है, जिसमें वो कहती है, 'मेरी बस एक ख्वाहिश है, तुम्हें इस शहर पर राज करना है'.

यश का टॉक्सिक में दमदार डायलॉग

यश का टॉक्सिक में दमदार डायलॉग4 / 5

सुपरस्टार यश का ये दमदार डायलॉग उस वक्त देखने को मिलता है, जब उन्हें कुछ गुंडे गन पॉइंट पर रखे होते हैं. इस दौरान एक्टर कहता है, 'ज्यादा कुछ नहीं तेरे भाई को जलाकर उसकी राख से लाइन बनाके अंदर खींचना चाहता हूं. खींचने देगा क्या..., यश का यह डायलॉग उनके फैंस का फेवरेट बन गया है.

विज्ञापन

यश

यश5 / 5

वहीं ट्रेलर में यश का एक और पावरफुल डायलॉग आता है, जिसमें वो कहते हैं, 'लड़की का हसीन होना कमाल है. उसी हुस्न को हथियार बनाने दो...'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन