OTT पर मौजूद ये 5 फिल्में और सीरीज बना देंगी आपका दिन, बिल्कुल नहीं होंगे बोर

आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करता है. यही कारण है कि ओटीटी पर फिल्में और सीरीज हर हफ्ते रिलीज की जाती है. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्म-सीरीज के बारे में बताएंगे.

Film and Series
1 / 6

आज के दौर हर कोई घर बैठे ओटीटी पर फिल्में और सारीज देखना पसंद करता है. यही कारण है कि सिनेमाघरों लोगों की संख्या कम होती जा रही है. आप भी घर से बाहर निकले बिना कोई बढ़िया मूवी या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्मों-सीरीज के बारे में बताएंगे. ये फिल्में और सीरीज आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देंगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2

ग्राम चिकित्सालय सीजन 22 / 6

पहले स्थान पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' का नाम आता है. इस सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज किए गए हैं. सीरीज का 2 सीजन आते ही ओटीटी पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे गांव पर आधारित है, जहां कि स्वास्थ्य व्यवस्था काफी जर्जर है. यह सीरीज आपको शुरुआत से अंत तक बोर नहीं होने देगी. इसे आप प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

परफेक्ट फैमिली

परफेक्ट फैमिली3 / 6

वहीं इन दिनों सोनी लिव की सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' जमकर कोहराम मचा रही है. सीरीज की कहानी ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने रिश्तों में मिठास लाने के लिए ग्रुप थेरेपी लेने का प्लान बनाता है. शुरुआत में यह सीरीज आपको काफी शांत देखने में लगती है, लेकिन बाद में  घर के अंदर पति-पत्नी, बाप-बेटे और सास-बहू के बीच रोज होने वाली तकरार देखने को मिलती है.

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी4 / 6

1 मई को रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. इस मूवी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसुजा ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

प्रीतम एंड पेड्रो

प्रीतम एंड पेड्रो5 / 6

राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. यह सीरीज इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. सीरीज में एक्टर अरशद वारसी ने अहम किरदार निभाया था.

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू6 / 6

तेलुगु भाषा की कॉमेडी सीरीज 'सुपर सुब्बू' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर कोहराम मचा रही है. यह सीरीज दर्शकों को खुब पसंद आ रही है. इस सीरीज में  सुब्बू नाम के लड़के की कहानी देखने को मिलती है, जो बड़ा होकर एक गांव में सेक्स एजुकेटर बन जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन