कब होगा करण जौहर के The Traitors 2 का फिनाले? टॉप 6 फाइनलिस्ट बने ये सितारे
The Traitors 2 Grand Finale: 'द ट्रेटर्स 2' का फिनाले करीब आ गया है. शो के फिनाले एपिसोड में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से कोई विनर बनेगा और शो की ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम करेगा. शो के फिनाले की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं शो का फिनाले कब होने वाला है.

The Traitors 2 Grand Finale: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' अपने अंतिम पड़ाव पर है. शो खत्म होने की कगार पर आ गया है. अब तक इस शो के 9 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं और फिनाले एपिसोड का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिनाले एपिसोड की डेट भी सामने आ गई है, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं 'द ट्रेटर्स 2' को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं. शो के इन टॉप 6 फाइनलिस्ट में से ही कोई विनर बनेगा. सोशल मीडिया पर अब फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं शो का फिनाले कब आएगा और फाइनलिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.
शो के फाइनलिस्ट
2 / 6करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' ने शुरुआत से ही फैंस के दिलों पर राज किया हुआ है. शो के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपने गेम से ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं. अब तक मेकर्स ने शो के 9 एपिसोड्स रिलीज कर दिए हैं और लास्ट एपिसोड पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. शो की शुरुआत में 21 कंटेस्टेंट्स शो में नजर आए थे. वहीं अब शो में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं और इनमें क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, रिदा थराना, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया शामिल हैं.
कब रिलीज होगा फिनाले एपिसोड?
3 / 6वहीं शो का फिनाले एपिसोड अपकमिंग गुरुवार यानी 3 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. 3 सितंबर को ही विनर के चेहरे से नकाब हट जाएगा और शो का दूसरा सीजन भी खत्म हो जाएगा. शो के फिनाले एपिसोड को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती नजर आ रही है.
शो में शामिल हुए थे 21 कंटेस्टेंट्स
4 / 6बता दें शो में 21 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. इन 21 कंटेस्टेंट्स में से 4 ट्रेटर्स चुने गए थे और बाकी सब इनोसेंट्स थे. कंटेस्टेंट्स में मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, अभिषेक मलहान (फुकरा इंसान), रणवीर बरार, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, हरमन सिंह सिंघा, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), शालिनी पासी, शहनील गिल, रिदा थराना, साहिल सलाथिया और इक्का शामिल थे.
शो से हाल ही में बाहर हुए ये कंटेस्टेंट्स
5 / 6वहीं इनमें से शुरुआत में क्रिस्टल डिसूजा, शहनील गिल, आदित्य कुलश्रेष्ठ और हरमन सिंह सिंघा को ट्रेटर्स के रूप में चुना गया था. अभी शो में सिर्फ क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ही ट्रेटर्स हैं. हाल ही में शो से इक्का, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, और शहनील गिल का पत्ता कटा है. इसका मतलब ये है कि ये कंटेस्टेंट्स हाल ही में शो से आउट हुए हैं.
शो ने किया फैंस को इंप्रेस
6 / 6शो के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपने गेम से ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं. शुरुआत में रिलीज हुए पहले एपिसोड से ही फैंस इस शो के दीवाने हो गए थे और ये ही वजह है कि इस शो का हर कोई पसंद कर रहा है. अब तक मेकर्स ने शो के 9 एपिसोड्स रिलीज कर दिए हैं और लास्ट एपिसोड पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं.