The Odyssey शूट करते समय Christopher Nolan के लिए बड़ा सिर दर्द बना IMAX कैमरा, छुड़ाए पूरी टीम के पसीने

Christopher Nolan Shooting Struggles: क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म The Odyssey का सबकरो बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में डायरेक्टर ने IMAX कैमरा का इस्तेमाल किया. लेकिन यह कैमरा ही पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द बन गया था.

The Odyssey christopher nolan shooting
1 / 7
The Odyssey christopher nolan shooting

IMAX कैमरे को संभालना और उससे पूरी फिल्म शूट करना बिल्कुल आसान नहीं है. उस दौरान आई चुनौतियों को क्रिस्टोफर ने खुलकर सहा और पूरी टीम की मदद से फिल्म को शूट किया गया. आइए जानते हैं कि किस तरह इस एडवांस कैमरे ने फिल्म मेकर को परेशान किया.  

विज्ञापन

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म2 / 7

हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले दिनों खुद क्रिस्टोफर नोलन भारत में फिल्म को प्रमोट करने के लिए आए थे. लोग फिल्म के एडवांस टिकट के लिए पहले से ही लाइन में लगे हुए हैं.

विज्ञापन

फिल्म शूटिंग में हुई परेशानी

फिल्म शूटिंग में हुई परेशानी3 / 7

इस फिल्म की शूटिंग में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. The Hollywood Reporter और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हो रहा आधुनिक IMAX कैमरा नोलन और उनकी पूरी क्रू के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुआ है, जिसने पूरी टीम के पसीने छुड़ा दिए हैं.

आखिर क्यों सिरदर्द बना IMAX कैमरा?

आखिर क्यों सिरदर्द बना IMAX कैमरा?4 / 7

क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्मों को असली और भव्य दिखाने के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स (CGI) के बजाय ओरिजिनल 70mm IMAX कैमरों से शूट करना पसंद करते हैं. यह नया अत्याधुनिक IMAX कैमरा सामान्य कैमरों के मुकाबले बेहद भारी है. इसे रिग पर सेट करने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में क्रू मेंबर्स की हालत खराब हो गई.

विज्ञापन

तेज आवाज से हुई परेशानी

तेज आवाज से हुई परेशानी5 / 7

आईमैक्स कैमरों की सबसे बड़ी समस्या उनका मोटर शोर होता है. इस फिल्म के संवेदनशील दृश्यों और डायलॉग्स को रिकॉर्ड करते समय कैमरे की घरघराहट ने साउंड इंजीनियर्स को काफी परेशान किया. इसके लिए क्रिस्टोफर की स्पेशल रिक्वेस्ट के बाद एक साउंड प्रूफ बॉक्स बनाया गया, जिसमें उस कैमरे को अंदर रखकर मूवी रिकॉर्ड की जाती थी.

6 लोग मिलकर उठाते थे कैमरा

6 लोग मिलकर उठाते थे कैमरा6 / 7

लेकिन उस साउंडप्रूफ बॉक्स में कैमरा आते ही उसका वजह इतना बढ़ जाता था, जिसे उठाने में 6 लोगों की मदद लगती थी. आईमैक्स कैमरों में लगी फिल्म रील केवल 3 मिनट से 4 मिनट तक की लगातार शूटिंग को ही सपोर्ट करती है. हालांकि, इन सभी परेशानियों को नजरअंदाज करके नोलन ने इस पूरी फिल्म की शूटिंग खत्म की.

विज्ञापन

'The Odyssey' फिल्म से जुड़ी मुख्य बातें

 'The Odyssey' फिल्म से जुड़ी मुख्य बातें7 / 7

नोलन की हर फिल्म की तरह इसकी कहानी को भी पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक बेहद जटिल और बड़े पैमाने पर आधारित साई-फाई (Sci-Fi) या पीरियड ड्रामा है. इस फिल्म में हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के मशहूर अभिनेता लुपिता न्योंगो (Lupita Nyong'o), मैट डैमन (Matt Damon) और टॉम हॉलैंड (Tom Holland) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन