Netflix पर छाई 3 साल पुरानी 109 मिनट की हॉरर फिल्म, हर 10 मिनट में मिलेगा डर का नया झटका!

Netflix Trending Horror Movie: नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की नई-नई फिल्में और सीरीज भारत में छाई हुई हैं. ट्रेंडिंग लिस्ट में एक ऐसी भी फिल्म है जो 3 साल पहले रिलीज हुई थी और ये टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में हर 10 मिनट में आपको डर का नया झटका मिलेगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

netflix trending the nun 2
1 / 6

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'The Nun 2' है. हॉलीवुड की ये सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 3 साल पहले रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

माइकल चावेस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हर 10 मिनट में हॉरर सीन्स देखने को मिलते हैं. फिल्म की कहानी में देखने को मिलता है कि फ्रांस के एक छोटे से गांव में एक पादरी की रहस्यमयी तरीके से जलकर मौत हो जाती है. सच पता करने के लिए जांच शुरू की जाती है.

हॉरर सीन्स से दहलेगा दिल

हॉरर सीन्स से दहलेगा दिल4 / 6

फिल्म में जैसे-जैसे पादरी की मौत की जांच आगे बढ़ती है वैसे-वैसे नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इस मौत के पीछे किसी इंसान का नहीं, बल्कि खतरनाक शैतानी शक्ति 'नन वैलाक' का हाथ होने का शक होता है. अब क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देखना होगा.

विज्ञापन

'द नन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द नन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 6

109 मिनट की हॉरर फिल्म The Nun 2 साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 331 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 2,317.7 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तैसा फार्मिंगा, जोनास ब्लोकेट, स्टॉर्म रीड और अन्ना पॉपलवेल लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है. वीकेंड पर फ्रेंड्स के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन