533 मिलियन व्यूज वाला ये गाना बना ब्रेकअप का नेशनल एंथम, 10 साल बाद भी टूटे दिलों का है सहारा

बॉलीवुड में कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सैड सॉन्ग के बारे में बताएंगे, जो 10 साल पहले  रिलीज किया गया था. यह गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

The Breakup Song
1 / 5

आज के दौर में कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जो 10 साल पहले रिलीज किया गया था. हालांकि, आज भी इस गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस गाने को हर कोई खुद से जोड़कर देख पा रहा है. दरअसल, आज हम एक सैड सॉन्ग लेकर आए है.

विज्ञापन

द ब्रेकअप सॉन्ग कब रिलीज हुआ था

द ब्रेकअप सॉन्ग कब रिलीज हुआ था2 / 5

यह गाना साल 2016 में रिलीज किया गया था. दिलचस्प बात यह है कि आज भी यह गाना लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. इस गाने को इस गाने को अरिजीत सिंह, बादशाह, जोनिता गांधी और नकश अजीज ने अपनी आवाज दी थी. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में दर्शाया गया था. इस गाने का टाइटल  ‘द ब्रेकअप सॉन्ग’ है.

विज्ञापन

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा3 / 5

इस गाने में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. वहीं इस गाने में आलिया भट्ट का भी कैमियो देखने को मिला था. इस गाने का कलरफुल विजुअल्स और बेहतरीन कोरियोग्राफी ने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया था. आप इस गाने को यूट्यूब पर फ्री में देखने का प्लान बना सकते हैं.

द ब्रेकअप सॉन्ग को कितने व्यूज मिले

द ब्रेकअप सॉन्ग को कितने व्यूज मिले4 / 5

‘द ब्रेकअप सॉन्ग’ की पॉपुलैरिटी और कामयाबी की बात करें, तो इस गाने को साल 2017 में यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे. हालांकि, अब यह आंकड़ा काफी पार कर लिया है और इस गाने पर सोनी म्यूजिक इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब वीडियो पर 533 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि यह गाना सिर्फ हिट ही नहीं, बल्कि एक एवरग्रीन पार्टी एंथम भी बन गया है.

विज्ञापन

ऐ दिल है मुश्किल ने कितने का किया था कलेक्शन

ऐ दिल है मुश्किल ने कितने का किया था कलेक्शन5 / 5

आज के दौर में इस गाने को लोगों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी को देश और दुनिया भर में 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं मूवी को बनाने में 70 से 75 करोड़ तक खर्च किए गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन