Thalapathy Vijay ने स्टाइलिश लुक में ली CM की शपथ, फैंस को याद आई 8 साल पुरानी फिल्म

Thalapathy Vijay Takes CM Oath in Stylish Way: थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. सोशल मीडिया पर थलपति विजय का स्टाइलिश लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो ब्लैक कोट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं. स्टाइलिश अंदाज में विजय थलपति को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख फैंस को उनकी 8 साल पुरानी फिल्म की याद आ गई.

thalapathy vijay CM (7)
1 / 7

विज्ञापन

विजय ने ली CM पद की शपथ

विजय ने ली CM पद की शपथ2 / 7

तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ 9 मंत्रियों समेत ली. तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय थलपति को सीएम पद की शपथ दिलाई.

विज्ञापन

विजय का स्टाइलिश लुक वायरल

विजय का स्टाइलिश लुक वायरल3 / 7

सीएम पद की शपथ लेते हुए थलपति विजय स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए. इस दौरान विजय ने वाइट शर्ट और ब्लैक कोट पैंट कैरी किया. विजय जब स्टेज पर पहुंचे तो उनकी स्टाइलिश लुक में एंट्री देख फैंस को उनकी पुरानी फिल्म की याद आ गई.

फैंस को फिल्म की आई याद

फैंस को फिल्म की आई याद4 / 7

8 साल पहले रिलीज हुई विजय की फिल्म 'सरकार' में विजय एनआरआई बिजनेसमैन होते हैं जो तमिलनाडु लौटते हैं और पॉवरफुल एंटी करप्शन मूवमेंट चलाते हैं. वहीं उनके अभियान के लिए उन्हें पब्लिक सपोर्ट मिलता है और वो अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहते हैं.

विज्ञापन

फैंस ने फिल्म से कंपयेर की विजय की रियल लाइफ

फैंस ने फिल्म से कंपयेर की विजय की रियल लाइफ5 / 7

विजय के फैंस अब उनकी रियल लाइफ को रील लाइफ से कंपेयर कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि विजय ने अपनी रियल लाइफ में भी कुछ ऐसा ही किया है. उन्होंने फिल्मी करियर छोड़ लोगों की सेवा करने का फैसला लिया और आज इसकी बदौलत ही वो सीएम बने हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

विजय की फिल्म 'सरकार' साल 2018 में रिलीज हुई थी और फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था. इस फिल्म को एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया था. वहीं फिल्म में विजय के साथ कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में नजर आई थीं.

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तृषा कृष्णन

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तृषा कृष्णन7 / 7

आज यानी रविवार को जब चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके साथ 9 लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वहीं विजय को सपोर्ट करने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी नजर आईं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन