थलपति विजय के दोनों बच्चे हुए इतने बड़े, दिव्या ने चुना अलग रास्ता, बेटा करता है ये काम
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की शादी संगीता सोरनलिंगम से हुई थी. हालांकि, इन दिनों उनके रिश्ते में खटपट चल रही है. विजय और संगीता के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. विजय और संगीता के दो बच्चे भी हैं. बेटे का नाम जेसन संजय और बेटी का नाम दिव्या साशा है.

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की शादी संगीता सोरनलिंगम से हुई थी. हालांकि, इन दिनों उनके रिश्ते में खटपट चल रही है. विजय और संगीता के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. विजय और संगीता के दो बच्चे भी हैं. बेटे का नाम जेसन संजय और बेटी का नाम दिव्या साशा है.
थलपति विजय
2 / 6सुपरस्टार थलपति विजय के बच्चे लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं. एक्टर की तमिलनाडु विधानसभा में बड़ी जीत के साथ-साथ उनके बच्चे भी इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं. दरअसल हर कोई यह जानना चाहता है कि विजय के दोनों बच्चे क्या करते हैं.
विजय के बेटे जेसन क्या करते हैं?
3 / 6विजय के बेटे जेसन की उम्र 25 साल की है. जेसन भी अपने पिता की तरह एक्टिंग करने की बजाय पर्दे के पीछे रहकर कम करने का फैसला किया है.
विजय के बेटे जेसन ने कहां से पढ़ाई की
4 / 6आपको बता दें कि विजय के बेटे जेएसन ने लंदन से स्क्रीन राइटिंग की डिग्री हासिल की है. जेसन ने टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म प्रोडक्शन में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है. इतना ही नहीं जेसन अपनी पहली फिल्म 'सिगमा' का डायरेक्शन में इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं, जो एक एक्शन एडवेंचर मूवी है.
जेसन क्या करते हैं.
5 / 6इस फिल्म में संदीप किशन अहम रोल में प्ले कर रहे हैं, वहीं फिल्म को लाइका प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. जेसन द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म सिगमा साल 2026 में रिलीज की जा सकती है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग लगभग पुरी हो चुकी है.
थलपति विजय की बेटी क्या करती है?
6 / 6वहीं विजय की बेटी दिव्या की बात करें, तो दिव्या अपने भाई और पिता की तरह शोबिज वर्ल्ड से काफी दूर है. दिव्या की उम्र 20 साल की है. वो एक प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं. बता दें कि दिव्या ने स्कूल की पढ़ाई और स्पोर्ट्स पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है. दिव्या एक शानदार बैडमिंटन प्लेयर हैं, उन्होंने अपने स्कूल को कई रीजनल कॉम्पिटिशन में रिप्रेजेंट भी किया है.