एक-दूजे के हुए Taylor Swift-Travis Kelce, शादी में शामिल हुए कई नामी सेलेब्स

Taylor Swift, Travis Kelce: मशहूर हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल की शादी की खबर मिलते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं. हर कोई दोनों को बधाई दे रहा है.

Taylor Swift, Travis Kelce
1 / 7
Taylor Swift, Travis Kelce. image credit- social media

विज्ञापन

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में की शादी

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में की शादी2 / 7

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए हैं. टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने जानकारी दी है कि कपल ने न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की है.

विज्ञापन

एडम सैंडलर ने पूरी करवाई रस्में

एडम सैंडलर ने पूरी करवाई रस्में3 / 7

टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने बताया है कि शादी की रस्मों को हॉलीवुड एक्टर एडम सैंडलर ने पूरा करवाया है. बता दें कि ये जानकारी पीपल मैगजीन के मुताबिक आई है कि टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने शादी की खबर की पुष्टि की है.

नामी सेलेब्स हुए शामिल

नामी सेलेब्स हुए शामिल4 / 7

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी में जीजी हदीद और ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, बेंसन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, ब्रैड पेस्ले और किम्बर्ली विलियम्स पेस्ले, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, एथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे हॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

विज्ञापन

शादी से पहले खास जश्न

शादी से पहले खास जश्न5 / 7

इतना ही नहीं बल्कि शादी से पहले एक खास जश्न मनाया गया, जिसमें परिवार और दोस्त शामिल हुए. इस दौरान सभी ने साथ में डिनर किया और ये डिनर मैडिसन स्क्वायर के इंफोसिस थिएटर में आयोजित किया गया था

शादी की पोस्ट नहीं की शेयर

शादी की पोस्ट नहीं की शेयर6 / 7

अभी तक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने अपनी शादी के जश्न की कोई भी तस्वीर या पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है. बता दें कि दोनों ने 26 अगस्त, 2025 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी.

विज्ञापन

फैंस को फोटोज का इंतजार

फैंस को फोटोज का इंतजार7 / 7

अब फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि कपल कब अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं. उम्मीद है कि जल्द ही दुनिया को इस खास शादी की फोटोज देखने को मिलेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन