TMKOC के सेट पर हुई तोड़फोड़! 'गोकुलधाम सोसाइटी' की हालत देख फैंस की बढ़ी टेंशन; क्या है पूरा माजरा?

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से चर्चाओं में बना हुआ है. प्रोड्यसूर असित मोदी के इस शो ने ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'गोकुलधाम सोसाइटी' में तोड़फोड़ होती दिखाई दे रही है. अब फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah (5)
1 / 6

विज्ञापन

शो के किरदारों ने जीता दिल

शो के किरदारों ने जीता दिल2 / 6

सोनी सब टीवी का पॉपुलर और आइकॉनिक शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रोजमर्रा की कहानियों को मजेदार अंदाज में दिखाता है. इस शो के किरदार जेठालाल, भिड़े, अय्यर, पोपटलाल और डॉ. हाथी सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं.

विज्ञापन

फैंस की बढ़ी टेंशन

फैंस की बढ़ी टेंशन3 / 6

वहीं अब एक वायरल वीडियो ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल वीडियो में शो की 'गोकुलधाम सोसाइटी' के सेट पर तोड़फोड़ होती दिखाई दे रही है. इससे फैंस की टेंशन बढ़ गई और हर कोई सोच में आ गया कि कहीं शो बंद तो नहीं हो रहा है.

असित मोदी ने किया क्लियर

असित मोदी ने किया क्लियर4 / 6

शो के सेट से जुड़े कई वीडियोज सामने आते रहते हैं लेकिन इस दौरान इस सेट पर शूटिंग नहीं बल्कि कंस्ट्रक्शन का काम देखा गया. फैंस की बढ़ती टेंशन को देखकर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस वायरल वीडियो पर खुलकर बात की है और कंस्ट्रक्शन के बारे में बताया है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?5 / 6

असित मोदी ने कहा कि गोकुलधाम सोसायटी को हमेशा के लिए तोड़ा जा रहा है. इसका मतलब ये नहीं है कि शो बंद हो रहा है, बल्कि उसका रेनोवेशन किया जा रहा है. वहीं आगे असित मोदी कहते हैं कि देखिए जो भी हो रहा है वो अच्छे के लिए ही हो रहा है. भगवान से प्रार्थना है कि आपको गोकुलधाम एक नए अंदाज में जरूर पसंद आए.

कब शुरू हुआ था शो?

कब शुरू हुआ था शो?6 / 6

बता दें टीवी का ये शो साल 2008 में शुरू किया गया था. इसके बाद ये इतना पॉपुलर हुआ कि हर किसी के दिल में बस गया. आज ये ही वजह है कि ये टीवी शोज की लिस्ट में टॉप पर आता है. वहीं आज भी इस शो के कई फैंस हैं जो इस शो को देखना पसंद भी करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन