Netflix पर आते ही छा गई 7 एपिसोड की ये कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, IMDb रेटिंग और कहानी ने जीता दिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. आज हम भी आपके लिए एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जिसे 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Super Subbu
1 / 5

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों काफी ज्यादा पसंद आ रही है. अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रही है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर जबरदस्त रेटिंग भी मिली है.  

विज्ञापन

सुपर सुब्बू सीरीज

सुपर सुब्बू सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, वो 7 एपिसोड के साथ रिलीज की गई है. यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जो काफी बदकिस्मत और खुद पर शक करने वाला इंसान है. दरअसल, वो अपने पिता से बचने के एक गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर बनकर नौकरी करने लगता है.

विज्ञापन

सुपर सुब्बू सीरीज की कहानी

सुपर सुब्बू सीरीज की कहानी3 / 5

सीरीज में देखने को मिलता है कि उसके पिता काफी सख्त और कड़े मिजाज वाले हैं. उसने अपना पूरा बचपन पिता के साये में बिताई है. उसके पिता एक स्कूल टीचर है, जो सेक्स की बातचीत को पूरी तरह बकवास मानते हैं. लेकिन वो लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खूद को बेहतरीन साबित करने के लिए वो एक सरकारी नौकरी को स्वीकार कर लेता है और दूर दराज गांव में चला जाता है.

सुपर सुब्बू सीरीज नेटफ्लिक्स

सुपर सुब्बू सीरीज नेटफ्लिक्स4 / 5

दरअसल, इस गांव में गर्भनिरोधक, माहवारी या सहमति जैसी बातों का जबरदस्त विरोध होता है. इस सीरीज का नाम सुपर सुब्बू (Super Subbu) है, जो  नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज की गई है. इस सीरीज में सुंदीप किशन ने लीड रोल प्ले किया है. इस सीरीज में ब्रह्मानंद, मुरली शर्मा और मानसा चौधरी ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

सुपर सुब्बू कहां देखें

सुपर सुब्बू कहां देखें5 / 5

सुपर सुब्बू (Super Subbu) सीरीज को आईएमडीबी पर 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन