Netflix पर आते ही छाई धुरंधर एक्टर की नई फिल्म, मगर क्लाइमैक्स कर देगा मूड खराब

Best Courtroom Drama on Netflix: अगर आप कोर्टरूम ड्रामा पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई ये मजेदार फिल्म ने सबके होश उड़ा दिए, लेकिन क्लाइमैक्स देखकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा.

Ikka Netflix series
1 / 6
Ikka Netflix series

फिल्म में बॉलीवुड के दो धुरंधर एक्टर्स जैसे सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) करीब 29 साल बाद (फिल्म 'बॉर्डर' के बाद) एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.  

विज्ञापन

सनी देओल की ओटीटी डेब्यू

सनी देओल की ओटीटी डेब्यू2 / 6

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में (10 जुलाई 2026) रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' (Ikka) इस समय खूब चर्चा बटोर रही है. फिल्म में बॉलीवुड के दो धुरंधर एक्टर्स जैसे कि सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna). करीब 29 साल बाद (फिल्म 'बॉर्डर' के बाद) एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित

सच्ची घटना पर आधारित3 / 6

सच्ची घटनाओं और सस्पेंस से भरपूर होने के बावजूद, सोशल मीडिया और क्रिटिक्स के अनुसार इस फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद प्रेडिक्टेबल और कमजोर है, जो दर्शकों का पूरा मजा किरकिरा कर देता है.

सनी देओल का वकील अवतार

सनी देओल का वकील अवतार4 / 6

सनी देओल ने इसमें 'अर्जुन मेहरा' नामक एक आदर्शवादी और मशहूर डिफेंस लॉयर का किरदार निभाया है, जिन्हें कानून की दुनिया का 'इक्का' माना जाता है. अक्षय खन्ना ने 'शौर्यमान गौर' का किरदार निभाया है, जो एक अमीर और बिगड़ा हुआ मर्डर सस्पेक्ट है.

विज्ञापन

मजबूरी की लड़ाई

मजबूरी की लड़ाई5 / 6

वकील अर्जुन (सनी देओल) अपने सिद्धांतों के खिलाफ जाकर शौर्यमान (अक्षय खन्ना) का केस लड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं क्योंकि उनकी बीमार बेटी की जान दांव पर लगी होती है. फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

क्लाइमैक्स ने क्यों किया मूड खराब?

क्लाइमैक्स ने क्यों किया मूड खराब?6 / 6

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की नाराजगी कुछ खास वजहों से सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है, जैसे कि जब तक वह ट्विस्ट सामने आता है, दर्शक पहले ही पूरी कहानी का अंदाजा लगा चुके होते हैं, जिससे सस्पेंस खत्म हो जाता है. इसीलिए लोगों को क्लाइमैक्स कुछ खास नहीं लगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन