South Top 6 Thriller Movies: कमजोर दिल वाले रहें दूर! साउथ की ये 6 थ्रिलर फिल्में बढ़ा देंगी आपकी धड़कनें

South Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो साउथ की इन टॉप मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेगा. वहीं कमजोर दिल वाले इन फिल्मों को अकेले बैठकर ना देखें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

south best thriller movies
1 / 7

विज्ञापन

चित्था

चित्था2 / 7

सिद्धार्थ स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी चाचा और भतीजी के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में इस फिल्म एक सिंपल स्टोरी लगती है, लेकिन बाद में ये एक थ्रिलर मूवी बन जाती है. जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. ये जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

अंजाम पथिरा

अंजाम पथिरा3 / 7

कुंचको बोबन और श्रीनाथ भासी की इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म को मिधुन मैनुअल थॉमस ने डायरेक्ट किया है और इसके हर सीन्स में आपको थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है. इस फिल्म को आप Aha पर देख सकते हैं.

रंजीतंरगा

रंजीतंरगा4 / 7

साल 2015 में आई ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. अनुप भंडारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको सस्पेंसफुल सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इसकी कहानी प्रेग्नेंट वाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. इसका क्लाइमैक्स आपको चौंका देगा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. ये फिल्म Sun NXT पर मौजूद है.

विज्ञापन

धुरुवंगल पाथिनारु

धुरुवंगल पाथिनारु5 / 7

साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इस फिल्म की कहानी रिटायर्ड पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. ये जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

थानी ओरुवन

थानी ओरुवन6 / 7

ये एक्शन थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का नाम कल्ट थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म की कहानी ईमानदार IPS अफसर और एक मास्टरमाइंड विलेन के बीच घूमती है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है और इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

थडम

थडम7 / 7

अरुण विजय की इस फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स शामिल हैं. इसकी कहानी दो जुड़वां भाईयों के इर्द-गिर्द है. वहीं इस दौरान दोनों की लाइफ में मेजर ट्विस्ट देखने को मिलता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है और इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन