सौरव गांगली बने राजकुमार राव, Dada: The Sourav Ganguly Story के पोस्टर को देख क्या बोले फैंस?

Sourav Ganguly Biopic Movie: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा द सौरव गांगुली' का पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभाने जा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले पोस्टर को देख यूजर्स का रिएक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं राजकुमार राव को सौरव गांगुली के लुक में देख क्या बोले फैंस.

rajkummar rao dada the Sourav ganguly biopic (2)
1 / 6

विज्ञापन

राजकुमार राव की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

राजकुमार राव की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज2 / 6

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'दादा द सौरव गांगुली' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पोस्टर में राजकुमार राव का लुक काफी क्लासी दिखाई दे रहा है. जहां कुछ लोगों को ये पोस्टर पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म के पोस्टर से ना खुश हैं और ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

यूजर्स ने किया ट्रोल

यूजर्स ने किया ट्रोल3 / 6

राजकुमार राव ने फिल्म के पोस्टर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स फिल्म के पोस्टर को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सर इसे डिलीट कर दो. बहुत फेक लग रहा है. अभी 29 सेकेंड ही हुए हैं पोस्टर हटा दो.'

क्या बोले यूजर्स?

क्या बोले यूजर्स?4 / 6

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि ये पोस्टर किसी बच्चे ने बनाया है जिसने कल ही Chatgpt यूज करना सीखा हो.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'दादा का फैन होने के नाते ये मैंने अब तक का सबसे बेकार पोस्टर देखा है. इससे अच्छा तो AI पोस्टर बनवा लेते, वो इससे अच्छा होता.'

विज्ञापन

फैंस को नहीं पसंद आया पोस्टर

फैंस को नहीं पसंद आया पोस्टर5 / 6

वहीं यूजर्स यहां ही नहीं रुके, चौथे यूजर ने लिखा, 'फैन के बने हुए पोस्टर इससे ज्यादा अच्छे होते हैं.' 5वें यूजर ने लिखा, 'एक दम बेकार पोस्टर है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राजकुमार राव आप एक अच्छे एक्टर हैं और हम आपको पसंद भी करते हैं लेकिन इस पोस्टर को देखकर सौरव गांगुली की एनर्जी मैच नहीं हो पा रही.'

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?6 / 6

राजकुमार राव के पोस्ट का कमेंट सेक्शन ट्रोलिंग से भर गया. हालांकि राजकुमार राव के लुक को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं. वहीं अभी तक फिल्म का पोस्टर ही रिलीज किया गया है. 14 मई साल 2027 में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद पता चल पाएगा कि राजकुमार राव अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीत पाते हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन