Gullak से भी 100 गुणा मजेदार है 10 एपिसोड्स की ये सीरीज, Sony Liv पर जमा चुकी धाक! IMDb रेटिंग है टॉप

Sony Liv Trending Series: सोनी लिव की 'गुल्लक' का हर कोई दीवाना रहा है. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो आईएमडीबी रेटिंग में 'गुल्लक' से भी आगे निकली हुई है. 10 एपिसोड्स की इस सीरीज में थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Scam 1992 The Harshad Mehta Story (6)
1 / 7

विज्ञापन

सोनी लिव की फेमस सीरीज

सोनी लिव की फेमस सीरीज2 / 7

सोनी लिव की 10 एपिसोड्स की इस फेमस सीरीज का नाम 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' है. हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. वहीं इस सीरीज के लिए प्रतीक गांधी की काफी तारीफ भी की गई.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

फिल्म की कहानी एक भारतीय स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की लाइफ पर आधारित है. इसमें उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर धोखाधड़ी के आरोपों तक को दिखाया गया है. इस सीरीज को फैंस ने इतना पसंद किया कि ये साल 2020 की टॉप सीरीज बन गई थी.

प्रतीक गांधी ने निभाया लीड रोल

प्रतीक गांधी ने निभाया लीड रोल4 / 7

सीरीज में हर्षद मेहता का किरदार प्रतीक गांधी ने निभाया था. वहीं उनकी एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि वो बॉलीवुड में रातोंरात हिट हो गए. आज भी प्रतीक गांधी के इस किरदार की खूब तारीफ की जाती है.

विज्ञापन

'गुल्लक' को छोड़ा पीछे

'गुल्लक' को छोड़ा पीछे5 / 7

सोनी लिव की इस सीरीज ने आईएमडीबी रेटिंग में 'गुल्लक' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है. वहीं 'गुल्लक' की आईएमडीबी रेटिंग सिर्फ 9.1 है. इस रेस में प्रतीक गांधी की सीरीज आगे निकल गई है.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 7

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रतीक गांधी के साथ-साथ श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं. अगर आप सच्ची घटनाओं पर बनी सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

साल 2020 की बनी थी ब्लॉकबस्टर

साल 2020 की बनी थी ब्लॉकबस्टर7 / 7

सोनी लिव पर इस सीरीज ने खूब धाक भी जमाई है. साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज का हर कोई दीवाना हो गया था. वहीं ये ही वजह है कि ये टॉप आईएमडीबी रेटिंग लिस्ट में शामिल है. वहीं सितारों की एक्टिंग ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन